{"_id":"5b044b544f1c1be8408b6fb0","slug":"after-drink-driving-lady-killed-and-her-friend-is-injured-in-road-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई कार, ऐसा हुआ हाल कि गाड़ी काटकर निकाले गए सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई कार, ऐसा हुआ हाल कि गाड़ी काटकर निकाले गए सवार
Wed, 23 May 2018 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 May 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
car accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आदर्श नगर में मंगलवार सुबह करीब 4:45 बजे एक बेकाबू शेवरले कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवती रिदम (22) की मौत हो गई जबकि कार चला रहा उसका दोस्त रोहन खुराना (24) गंभीर रूप से घायल हो गया।
2 of 4
car accident
गैस कटर से कार को काटकर दोनों को निकाला गया। रोहन का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों अपने दोस्त की पार्टी में शामिल होकर मुखर्जी नगर से घर जा रहे थे। मेडिकल रिपोर्ट में दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, सुंदर विहार निवासी रिदम और टैगोर गार्डन निवासी रोहन सोमवार रात मुखर्जी नगर स्थित एक रेस्टोरेंट गए थे। जहां उनके एक दोस्त ने जन्मदिन की पार्टी दी थी। वहां दोनों ने शराब पी और पार्टी खत्म होने के बाद कार से घर रवाना हुए। कार की रफ्तार काफी तेज थी।
3 of 4
demo pic
आजादपुर टर्मिनल के पास पहुंचते ही वह रास्ता भूल गए और एक घुमावदार जगह पर गाड़ी दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सीट बेल्ट नहीं लगाने की वजह से दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
car accident
पुलिस ने गैस कटर मंगवाकर कार को कटवाया और दोनों को बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रिदम को मृत घोषित कर दिया गया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि रिदम डीयू के मैत्री कॉलेज से पास करने के बाद झंडेवालान स्थित एक आईटी कंपनी में काम करती थी। रिदम के पिता कारोबारी हैं। वहीं रोहन कारों के खरीद बिक्री काम करता था। रिदम के पिता दो हफ्ते बाद उसकी शादी के लिए रिश्ता तय करने जाने वाले थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।