फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस को देख भाग रहे वांटेड का छत से कूदते वक्त खुला तौलिया, नग्न अवस्था में ही सड़क पर घुमाया

Tue, 22 May 2018 04:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 22 May 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
A wanted being forced To Walk nude Allegedly By Delhi police
नग्न अवस्था में थाने ले गई पुलिस

कई मामलों में कोर्ट से फरार चल रहे आरोपी विरेंद्र को दिल्ली पुलिस ने नग्न अवस्था में गिरफ्तार किया और सड़क पर घुमाते हुए थाने ले गई।

A wanted being forced To Walk nude Allegedly By Delhi police
man escaping in towel - फोटो : सोशल मीडिया

 पुलिस की यह घिनौनी करतूत मार्केट में कई जगह लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी चुप्पी साधी हुई है। घटना के बाद से विरेंद्र डिप्रेशन का शिकार हो गया है, कोर्ट में पेशी के दौरान उसने आत्महत्या करने की धमकी दी है। जानकारी के मुताबिक,  इंद्रपुरी थाना पुलिस कोर्ट में चल रहे एक मामले को लेकर आरोपी विरेंद्र को पकड़ने के लिए इंद्रपुरी पुनर्वास कॉलोनी पहुंची। 

A wanted being forced To Walk nude Allegedly By Delhi police
delhi police made man parade naked

टीम में करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी मौजूद थे, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। बताया जा रहा है कि विरेंद्र  बाथरूम में नहा रहा था। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो वह तौलिया पहनकर ऊपर की मंजिल से नीचे उतरने की कोशिश करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
A wanted being forced To Walk nude Allegedly By Delhi police
delhi police made man parade naked - फोटो : अमर उजाला

ऊपर की मंजिल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे ऊपर खींचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस नाकाम रही।  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी वहां से कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था। ऊपरी मंजिल से छलांग लगाने के दौरान उसका तौलिया गिर गया।

विज्ञापन
A wanted being forced To Walk nude Allegedly By Delhi police
delhi police made man parade naked - फोटो : अमर उजाला

वह नग्न अवस्था में जमीन पर गिरा, जहां पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। उसके बाद पुलिस उसे बगैर कपड़ा पहनाए ही सड़क के रास्ते खींचते हुए थाने की ओर ले जाने लगी।  कपड़े नहीं पहनाने की बात पर पुलिस का कहना है कि गिरफ्त में आने के बाद भी आरोपी उठा पटक कर भागने की कोशिश कर रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed