करीब पौने दो साल से एम्स की विशेष चिकित्सा निगरानी में रह रहे जग्गा और बलिया अब घर वापसी के लिए तैयार हैं। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों बच्चों का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। इससे पहले भी पिछले वर्ष जग्गा और बलिया को घर भेजने की कवायद शुरू हुई थी, लेकिन उस वक्त बलिया की तबीयत में सुधार न होने की वजह से ओडिशा सरकार ने फैसला बदल दिया था।
2 of 6
jagga balia
- फोटो : अमर उजाला
एम्स में जग्गा और बलिया को विशेष कक्ष में रखा गया था। न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ. दीपक गुप्ता की निगरानी में इनका उपचार चल रहा था। एम्स ने कुछ माह पहले दोनों बच्चों का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया था। ओडिशा सरकार ने इन बच्चों के उपचार के लिए एक करोड़ रुपये की सहायता राशि मंजूर की थी।
3 of 6
jagga balia
- फोटो : अमर उजाला
एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि दोनों ही बच्चे फिलहाल स्वस्थ हैं और अब उन्हें आईसीयू या अन्य किसी विशेष निगरानी की आवश्यकता नहीं है। पिछले माह लिखे गए पत्र के आधार पर ओडिशा सरकार ने घर वापसी की मंजूरी दे दी है। अगले माह के अंत तक दोनों बच्चे अपने गांव जा सकते हैं। हालांकि, बीच-बीच में इन बच्चों को भुवनेश्वर एम्स में चिकित्सीय सलाह लेनी पड़ सकती है। दिल्ली से उन्हें हवाई यात्रा के जरिये भेजा जाएगा।
4 of 6
jagga balia
- फोटो : अमर उजाला
हेलमेट से लेकर सभी तरह के चिकित्सीय उपकरण उनके साथ ही जाएंगे। घर छोड़ने के लिए भी एम्स की ओर से डॉक्टर नर्स जाएंगे। दुनिया में जग्गा और बलिया का मामला काफी सुर्खियों में रहा है। सिर से जुड़े जग्गा और बलिया का ऑपरेशन करने के लिए एम्स के डॉक्टरों को करीब 18 घंटे का वक्त लगा था। इसमें 4 टीमों को मिलाकर करीब 100 लोगों का चिकित्सीय स्टाफ जुटा था। इस मैराथन ऑपरेशन के बाद भी डॉक्टरों की घबराहट और चिंता प्रेस कान्फ्रेंस में साफ नजर आ रही थी।
5 of 6
jagga and kaliya
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों की मानें तो, जग्गा तेजी से रिकवर हुआ, लेकिन बलिया की रिकवरी काफी मंद है। ऑपरेशन के दौरान भी जग्गा को देने वाली डोज में से आधा हिस्सा बलिया के शरीर में जा रहा था। फिलहाल बलिया स्वस्थ है। वह तरल पदार्थ एक ट्यूब के जरिये ले पा रहा है। उसके वजन में भी वृद्घि हो रही है। सिर से जुड़े होने के कारण इन दोनों भाइयों में से बलिया को डॉक्टरों ने अलग से एक हेलमेट दिया है।