फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा विधायक ने केजरीवाल को लेकर कराया सर्वे, परिणाम ऐसा कि हो गई किरकिरी

Thu, 30 May 2019 10:40 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 30 May 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA Manjinder Singh Sirsa troll on twitter after ask opinion on Delhi cm
सिरसा ने केजरीवाल को लेकर कराया वोट - फोटो : अमर उजाला

पूर्वी दिल्ली से नवनिर्वाचित सांसद गौतम गंभीर के सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद अब पार्टी के विधायक को सीएम अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी भारी पड़ गई है। सोशल मीडिया पर आप नेता और कार्यकर्ता उनकी पोस्ट को लेकर चुटकी ले रहे हैं। उन्होेंने अपनी पोस्ट में लोगों से राय भी मांग ली, लेकिन परिणाम विपरीत रहने पर जवाब देना भारी हो रहा है।

BJP MLA Manjinder Singh Sirsa troll on twitter after ask opinion on Delhi cm
- फोटो : Social Media

दरअसल, राजौरी गार्डन क्षेत्र से विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक दिन पहले ट्विटर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर एक पोस्ट की। इसमें उन्होंने दो विकल्प देते हुए लिखा कि अरविंद केजरीवाल के लिए दिल्ली क्या महसूस करती है? पहला विकल्प 'दिल्ली के दिल में केजरीवाल' और दूसरा विकल्प दिल्ली का ठग केजरीवाल' रखा गया था।



 

BJP MLA Manjinder Singh Sirsa troll on twitter after ask opinion on Delhi cm
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ट्विटर

24 घंटे के भीतर ट्विटर पर यह पोस्ट इतनी तेजी से वायरल हुई कि 28,418 लोगों ने अपना पक्ष रख दिया। परिणाम सामने आया तो भाजपा विधायक को आप समर्थकों ने घेर लिया। सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने ‘दिल्ली के दिल में केजरीवाल’ विकल्प चुना, जबकि 30 फीसदी ने ‘दिल्ली का ठग केजरीवाल’ विकल्प। इसके बाद आप समर्थकों ने इस सर्वे को लेकर मनजिंदर सिंह सिरसा पर चुटकियां लेना शुरू कर दिया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MLA Manjinder Singh Sirsa troll on twitter after ask opinion on Delhi cm
Saurabh Bhardwaj

आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने तो ट्विटर पर यहां तक लिख दिया कि बड़ी खुशी की बात है कि भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने जनता से राय मांगी। उनको फॉलो करने वालों ने कह दिया कि दिल्ली के दिल में केजरीवाल। मतलब भाजपा के वोटर भी दिल्ली में केजरीवाल को चाहते हैं। इस पोस्ट को गुरुवार सुबह तक करीब 3000 लोग रीट्वीट कर चुके हैं।



 

विज्ञापन
BJP MLA Manjinder Singh Sirsa troll on twitter after ask opinion on Delhi cm
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

4000 लाइक्स के अलावा 802 लोग इस पर कमेंट भी कर चुके हैं। हालांकि मनजिंदर सिंह सिरसा की ओर से देर रात तक सोशल मीडिया पर इस संबंध में कोई जवाब नहीं आया था, लेकिन केजरीवाल और आप के खिलाफ उनकी पोस्ट वायरल रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed