फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनम कपूर के घर चोरी: नर्स ने साल भर पहले ही पार कर दिया था 2.41 करोड़ का माल, ऐसे चढ़ी हत्थे

Thu, 14 Apr 2022 12:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 14 Apr 2022 12:24 PM IST
विज्ञापन
Actress Sonam Kapoor house theft case Nurse had already crossed Rs 2.41 crore jewelery and cash
सोनम कपूर के घर हुई चोरी का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के घर से 2.41 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और नकदी चोरी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। चोरी की वारदात को सोनम कपूर के घर काम करने वाली नर्स ने अंजाम दिया था। घटना में नर्स का पति भी शामिल था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा व तुगलक रोड थाना पुलिस ने नर्स अपर्णा रूथ विल्सन(30) और उसके पति नरेश कुमार सागर को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार शाम को दोनों को कोर्ट में पेश किया। इनके कब्जे से कुछ ज्वेलरी बरामद की गई है। फिलहाल अपराध शाखा की टीम ज्वेलरी की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। नई दिल्ली जिले की डीसीपी अमरूथा गुगुलोथ ने बताया कि नर्स अपर्णा पति नरेश के साथ एच-ब्लाक, सरिता विहार में रहती है। उसका पति नरेश कुमार सागर, शकरपुर में एक निजी फर्म में अकाउंटेंट था, अभी वह बेरोजगार है। अपर्णा सोनम कपूर की ददिया सास सरला अहूजा (86) की नर्स थी और घर में होम मेडिकल केयर असिस्टेंट के तौर पर काम करती थी।
Actress Sonam Kapoor house theft case Nurse had already crossed Rs 2.41 crore jewelery and cash
आरोपी नर्स गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
उसने सरला अहूजा की आवश्यकता पर कई मौकों पर ड्यूटी की थी। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नर्स अपर्णा ने सोनम कपूर की ददिया सास सरला अहूजा की ज्वेलरी जुलाई से सितंबर, 21 के बीच में चोरी की थी। उस समय उसने शिकायतकर्ता के यहां पर नौकरी की थी। 
Actress Sonam Kapoor house theft case Nurse had already crossed Rs 2.41 crore jewelery and cash
आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने ज्वेलरी एक साथ नहीं चोरी की थी, बल्कि थोड़ी-थोड़ी कर चुराई थी। वह हर रोज चोरी कर ज्वेलरी को ले जाती थी और पति को दे देती थी। पति ने दक्षिण दिल्ली में ज्वेलरी को दो जगह 24 कैरेट्स व एक अन्य यानि कुल तीन जगहों पर बेच दिया था। अपराध शाखा की टीम ज्वेलरी की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Sonam Kapoor house theft case Nurse had already crossed Rs 2.41 crore jewelery and cash
सोनम कपूर अपने पति व सास ससुर के साथ - फोटो : अमर उजाला
23 फरवरी को मामला दर्ज हुआ था
सोनम कपूर की ससुराल 22 अमृता शेरगिल मार्ग पर है। यहां पर उनकी ददिया सास सरला अहूजा बेटे हरीश अहूजा व बहु प्रिया अहूजा के साथ रहती हैं। सरला अहूजा मैनेजर रितेश गौरा के साथ 23 फरवरी को तुगलक रोड थाने पहुंची और शिकायत दी कि उनके कमरे की अलमारी से 2.40 करोड़ रुपये की ज्वेलरी व एक लाख रुपये नकद चोरी हो गए हैं। 
विज्ञापन
Actress Sonam Kapoor house theft case Nurse had already crossed Rs 2.41 crore jewelery and cash
सोनम कपूर-आनंद आहूजा - फोटो : instagram
उन्होंने 11 फरवरी को अलमारी को चेक किया तो ज्वेलरी व नकदी गायब थी। सरला अहूजा ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्होंने करीब दो वर्ष पहले ज्वेलरी को चेक किया था, तब अलमारी में रखी हुई थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed