{"_id":"6af87d9fd1e532d5810d303e","slug":"a-special-cleanliness-drive-will-be-conducted-every-tuesday-across-all-250-wards-of-delhi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-163308-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली के सभी 250 वार्डों में हर मंगलवार चलेगा विशेष सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली के सभी 250 वार्डों में हर मंगलवार चलेगा विशेष सफाई अभियान
विज्ञापन
सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी सफाई, प्रत्येक वार्ड में कम से कम दो किलोमीटर क्षेत्र को किया जाएगा कूड़ामुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली को स्वच्छ और कूड़ामुक्त बनाने के लिए नगर निगम सभी 250 वार्डों में प्रत्येक मंगलवार को विशेष सफाई अभियान चलाएगा। महापौर प्रवेश वाही के निर्देश पर इस अभियान की शुरुआत 24 नवंबर से होगी। अभियान सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। इसके तहत हर वार्ड में कम से कम दो किलोमीटर क्षेत्र की विशेष सफाई की जाएगी।
अभियान के दौरान सड़कों, गलियों, फुटपाथों, सार्वजनिक स्थानों, खाली प्लॉट और कूड़ा संवेदनशील क्षेत्रों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। खासतौर पर उन स्थानों को साफ किया जाएगा, जहां बार-बार कूड़ा जमा होता है। सफाई के लिए चिह्नित स्थानों की जानकारी कम से कम दो दिन पहले महापौर कार्यालय को देनी होगी।
अभियान की निगरानी के लिए सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें ली जाएंगी। इन्हें सोशल मीडिया और महापौर कार्यालय के साथ साझा किया जाएगा। सफाई में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी, जबकि बेहतर काम करने वाले सफाईकर्मियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
भागीदारी की अपील
महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि यमुना स्वच्छता अभियान की तर्ज पर दिल्ली में भी जनभागीदारी के साथ सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें सांसद, विधायक, निगम पार्षद, निगम आयुक्त, क्षेत्रीय उपायुक्त और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने सभी पार्षदों को अपने वार्ड में कूड़ा जमा होने वाले स्थानों की पहचान कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। महापौर ने आरडब्ल्यूए, सामाजिक संगठनों, स्थानीय निवासियों और अन्य संस्थाओं से भी अभियान में भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग जरूरी है।