फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्टर अंश का बड़ा आरोप- पुलिसवालों ने कहा गिनती भूले तो फिर होगी बेल्ट से पिटाई, करंट भी देंगे

Mon, 20 May 2019 12:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 20 May 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
actor ansh arora alleges up police third degree torture beaten with leather strap electric shock
ansh arora - फोटो : सोशल मीडिया

क्वीन्स और तन्हाइयां जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके और गाजियाबाद में तोड़फोड़ के मामले में गिरफ्तार हो चुके अभिनेता अंश अरोड़ा केस में नया मामला सामने आ रहा है। अंश ने यूपी पुलिस पर अपनी गिरफ्तारी और टॉर्चर मामले में सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया है। जानिए अंश अरोड़ा ने पुलिस पर क्या-क्या आरोप लगाए हैं और क्या नई बातें इस केस में सामने आई हैं...

actor ansh arora alleges up police third degree torture beaten with leather strap electric shock
ansh arora - फोटो : अमर उजाला

अंश ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस ने उन्हें शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया है और उन्हें थर्ड डिग्री टॉर्चर किया गया। उनका कहना है कि उन्हें रात से लेकर सुबह तक पीटा गया। अंश का कहना है कि जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर रही थी तो उन्होंने कहा था कि उन्हें फोन दे ताकि वह परिवार को इस बारे में बता सकें। तब पुलिस ने मना कर दिया। इसके बाद उन्हें बेरहमी से पीटा।

actor ansh arora alleges up police third degree torture beaten with leather strap electric shock
ansh arora - फोटो : social media

अंश का आरोप है कि जब वह पुलिस स्टेशन पहुंचे तो वहां 5-6 पुलिसकर्मी और मौजूद थे जिन्होंने अंश को डंडों से पीटा। अंश का कहना है कि उन्हें और उनके भाई को पीटने के साथ ही पुलिसवाले गंदी गालियां भी दे रहे थे। पीटने के बाद उन्हें लॉकअप में बंद कर दिया। जब रात करीब ढाई तीन बजे परिवार को फोन करने की बात की तो पुलिसवालों ने कहा कि इतनी जल्दी क्या है, आराम से बुला लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
actor ansh arora alleges up police third degree torture beaten with leather strap electric shock
ansh arora - फोटो : अमर उजाला

अंश ने बताया कि गिरफ्तारी के अगले दिन सुबह करीब 11-11.30 बजे के बीच दो लोग उनके पास सिविल ड्रेस में आए और उनके भाई को दूसरे कमरे में ले जाकर पीटने लगे। इसके बाद बालों से पकड़कर अंश को भी उसी कमरे में ले जाया गया।

अंश का कहना है कि उसे चमड़े की बेल्ट से पीटा गया और पैरों पर भी काफी मारा गया। जिससे पैर नीले पड़ गए। अंश का आरोप है कि उसने बोला कि पुलिसवालों ने मुझसे कहा कि अगर तुम गिनती भूले तो हम फिर से मारना और गिनना शुरू करेंगे। पुलिसवालों ने अंश से कहा, "तुझे अभी कपड़े उतार करेंट भी देंगे तार से।"

विज्ञापन
actor ansh arora alleges up police third degree torture beaten with leather strap electric shock
ansh arora - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-4 स्थित एक मॉल के स्टोर में टीवी एक्टर द्वारा कॉम्प्लेक्स में तोड़फोड़ करने और पुलिस पर कस्टडी में थर्ड डिग्री देने के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने एक्टर के खिलाफ वीडियो की जांच के बाद धाराएं बढ़ा दी हैं। एसएसपी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद मामले की विवेचना में धाराएं बढ़ाई गई हैं। डीआईजी/एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 12 मई को वैशाली निवासी अंश अरोड़ा पर दर्ज मामले में स्टोर में तोड़फोड़ का सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद मारपीट और धमकी देने की धाराएं बढ़ाई गई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed