ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के एक निजी बस ने सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 लोग घायल हो गए।
2 of 28
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा 8 की मौत
- फोटो : मनोज/दीपक सिंघल
पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
3 of 28
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा 8 की मौत
- फोटो : मनोज/दीपक सिंघल
लखनऊ में अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस एवं प्रशासन के प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे पीड़ितों को शीघ्र सहायता मुहैया कराएं।
4 of 28
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा 8 की मौत
- फोटो : मनोज/दीपक सिंघल
पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘बस उरई(जालौन) से दिल्ली आ रही थी। हादसा तड़के करीब पांच बजे रबूपुरा थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए।’’
5 of 28
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा 8 की मौत
- फोटो : मनोज/दीपक सिंघल
इस वक्त दुर्घटनास्थल पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं जबकि हालात का जायजा लेने एसएसपी और डीएम भी मौके पर पहुंचे।