फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: सड़क पर बिखरी लाशें देख मच गया कोहराम, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Mon, 22 Jul 2019 03:04 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 22 Jul 2019 03:04 AM IST
विज्ञापन
Accident on National Highway, People returning from marriage ceremony, Hapur, UP
हापुड़ में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala

सादिकपुर के पास देर रात हुए दो वाहनों की भिड़ंत के बाद सड़क पर लाशें और घायलों को देख कोहराम मच गया। हादसा इतना भयानक था कि चारों ओर खून ही खून बिखरा था। शादी की खुशियां मनाकर लौट रहे लोग और उनके साथ मौजूद बच्चों की चीख दूर-दूर तक सुनाई दे रही थी। हादसे की सूचना समारोह स्थल पर पहुंची तो हर कोई घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा।   

Accident on National Highway, People returning from marriage ceremony, Hapur, UP
हापुड़ सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala

परिजनों ने बताया कि शादी समारोह देर रात तक चलना था, इसलिए बच्चों को खाना खिलाने के बाद घर भेजा गया था। पिकअप वाहन में अधिकांश संख्या बच्चों की थी, लेकिन उन्हें आभास भी नहीं था कि वह घर नहीं पहुंच पाएंगे। उन्हें नहीं पता था कि वह घर के लिए नहीं बल्कि मौत के सफर पर निकले हैं। घर पहुंचने से पहले ही मंजर बदल गया। भिडंत ऐसी थी कि कई लोगों के हाथ-पांव कटकर दूर जा गिरे। मौके पर पहुंची पुलिस को रात के अंधेरे में शरीर के अंगों को इकट्ठा करना पड़ा।

Accident on National Highway, People returning from marriage ceremony, Hapur, UP
हापुड़ सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala

एएसपी डॉ.सर्वेश कुमार मिश्रा भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। तत्काल एंबुलेंस बुलाई गई और घायलों को दो निजी अस्पतालों में पहुंचाया गया। अस्पताल में इतनी बड़ी संख्या में घायलों को देखकर डॉक्टरों के भी हाथ-पांव फूल गए। अकेले देवनंदिनी अस्पताल में आठ लोगों के मरने की पुष्टि हुई तो चीखपुकार मच गई। वहीं अन्य घायलों की हालत भी गंभीर है। दूसरी तरफ छह लोगों को खान नर्सिंग होम ले जाया गया। इनमें से भी एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Accident on National Highway, People returning from marriage ceremony, Hapur, UP
हापुड़ सड़क हादसा - फोटो : ANI
पुलिस और प्रशासनिक अमला पहुंचा अस्पताल

इतने बड़े हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के बारे में जानकारी जुटाई। देर रात तक अस्पताल पर अधिकारी मौजूद रहे। रात को ही कुछ अधिकारियों को मृतकों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में लगाए गए। जबकि कुछ अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल में तैनात रहे। वहीं कई सीनियर अधिकारी पीड़ित परिजनों को संभालने में जुटे रहे।
विज्ञापन
Accident on National Highway, People returning from marriage ceremony, Hapur, UP
हापुड़ सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala

ग्रामीणों ने भी की मदद

हादसे के बाद पुलिस बल के साथ-साथ आसपास के गांव के भी कई लोग मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने घायलों को पिकअप वाहन से निकालने और अस्पताल तक पहुंचाने में मदद की। हालांकि अंधेरा होने की वजह से बचाव कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं नौ लाशें और पंद्रह से ज्यादा अन्य घायलों को देखने अस्पताल पहुंचीं महिलाएं गश खाकर गिर पड़ी। जिन बच्चों को उन्होंने अपने हाथों से तैयार कर शादी में भेजा था, उन्हीं को सफेद कपड़े में देख वह खुद को संभाल नहीं पाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed