{"_id":"5dd4b1fb8ebc3e547c0d2f77","slug":"ac-compressor-blast-in-faridabad-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद हादसा: खुशी में शरीक होने आए थे लोग, एक पल के लिए थम गया जीवन, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद हादसा: खुशी में शरीक होने आए थे लोग, एक पल के लिए थम गया जीवन, देखें तस्वीरें
Wed, 20 Nov 2019 08:54 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 20 Nov 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
सगाई कार्यक्रम में फटा एसी का कंप्रेशर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के एसजीएम नगर स्थित विद्या प्लाजा कॉम्प्लेक्स में सगाई के कार्यक्रम में सेंट्रलाइज्ड एसी का कंप्रेशर अगर दस मिनट बाद फटता तो वहां बड़ा हादसा हो सकता था। दरअसल, प्रथम मंजिल पर रस्म चल रही थी और मेहमानों के लिए खाने का इंतजाम तीसरी मंजिल पर हॉल में किया गया था। कुछ देर में ही मेहमान तीसरी मंजिल पर खाने के लिए पहुंचने वाले थे। हादसा इतना भयानक था कि सेंट्रलाइज्ड एसी का कंप्रेशर फटते ही पहली मंजिल की छत की सीलिंग भी टूटकर नीचे जा गिरी। कार्यक्रम में शामिल होने आए लोग उल्टा नीचे की ओर भागने लगे, इसमें कुछ महिलाएं और बच्चे भी मामूली रूप से घायल हो गए।
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शाम करीब पांच बजे हुए इस हादसे के बाद पहली मंजिल पर आयोजित सगाई वाले हॉल में भी एक एसी तेज आवाज के साथ फर्श पर गिर गया। इससे यहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं व बच्चों को प्लाजा के दूसरे रास्ते से सकुशल बाहर निकाला गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बताया कि धमाका सुनते ही लोग सकते में आ गए। उनकी समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है।
सगाई कार्यक्रम में फटा एसी का कंप्रेशर
- फोटो : अमर उजाला
एक पल के लिए थम गया था जैसे जीवन
जोरदार धमाका सुनते ही लोगों में डर समा गया। एक पल के लिए लोगों को लगा कि छत पर हलवाई के पास रसोई गैस सिलिंडर में विस्फोट हुआ है लेकिन एसी का बॉक्स नीचे गिरते ही लोगों में भगदड़ मच गई। कांप्लेक्स से सकुशल बाहर निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

चंद सेकेंड में दहशत में बदल गई खुशी
हादसे से पहले विद्या प्लाजा में मेहमान एक-दूसरे से मिलकर बधाई दे रहे थे। सभी कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए एक-दूसरे के साथ सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ एसी में धमाके ने सबको हिला कर रख दिया। सारी खुशी चंद पल में ही दहशत में बदल गई।
हलवाई के साथ मेहमान भी हुए घायल
कंप्रेशर फटने से सभी पांच हलवाई दिलीप, महादेव, राजेंद्र, मानपाल व विष्णु समेत कार्यक्रम में शामिल होने आई महिलाएं व बच्चे भी घायल हो गईं।

आपको बता दें कि सजीएम नगर थाना क्षेत्र स्थित 25 फुट रोड पर स्थित विद्या प्लाजा शॉपिंग कांप्लेक्स की तीसरी मंजिल स्थित हॉल में मंगलवार शाम एसी का कंप्रेशर फटने से हलवाई का काम करने वाले पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के समय वहां एक सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। इसी के लिए हॉल में हलवाई खाना बना रहे थे। सभी घायलों को बीके सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही।