इसे महज इत्तेफाक कहेंगे या कुछ और। भाटिया परिवार के 11 लोगों की एक साथ मौत में कहीं न कहीं 11 के जोड़ का जबरदस्त संयोग रहा है। शुरूआत में 11 पाइप, दरवाजे की 11 लोहे की पत्तियां और 11 खिड़कियों खूब चर्चाओं में रही।
2 of 5
burari death case
- फोटो : कुमार संजय
11 मौतों से जुड़ा अब एक नया संयोग सामने आया है। दरअसल जिस मकान नंबर 137 में परिवार की मौत हुई, उसका जोड़ करेंगे तो वह 11 आएगा। इसी तरह मामले में दर्ज की गई एफआईआर का नंबर-308 है, इसका भी जोड़ 11 ही है। उसी तरह वर्ष 2018 में परिवार ने फांसी लगाई, इसका भी जोड़ देखा जाए तो वह भी 11 ही है। हालांकि परिवार से जुड़े सभी लोग इसे बस एक महज इत्तेफाक ही बता रहे हैं।
3 of 5
burari death case
- फोटो : जी पाल
पुलिस को भाटिया परिवार के पास से मिले रजिस्टर, डायरी और नोट्स से पता चला कि पिता भोपाल सिंह चुंडावत की मौत के बाद से ललित ने वर्ष 2007 यानि 11 साल पूर्व सभी बातें लिखना शुरू कर दिया था। घर में लगे 11 पाइप और लोहे के गेट पर लगी 11 पत्तियां भी ललित ने जानबूझकर लगवाई या यह भी महज इत्तेफाक था, पुलिस अभी इसका भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।
4 of 5
burari death case
- फोटो : अमर उजाला
क्या वाकई 11 की संख्या को लेकर ललित व उसका परिवार काम करता था, इसका भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, हालांकि घर में मिले रजिस्टर व बाकी लिखित नोट्स से किसी भी 11 नंबर की बात का पता नहीं चलता है।
5 of 5
11 deadbody
- फोटो : अमर उजाला
आप को बता दें कि 1 जून रविवार को बुराड़ी के संत नगर में एक ही परिवार के 11 लोगों के शव संदिग्ध हालत में मिले थे। ये सभी शव लटके मिले थे। इनमें कई लोगों के हाथ पैर तो कुछ लोगों के आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी। मृतकों में एक बुजुर्ग महिला, उनके 2 बेटे ललित और भूपी, उनकी पत्नियां, 5 बच्चे, 1 बुजुर्ग महिला की बेटी शामिल हैं।