{"_id":"591c6fea4f1c1b8351f23e02","slug":"aap-mla-sanjeev-jha-breaks-hunger-strike-against-kapil-mishra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजीव झा ने तोड़ा अनशन, अब से रोजाना 10 आप कार्यकर्ता कपिल के घर के बाहर देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीव झा ने तोड़ा अनशन, अब से रोजाना 10 आप कार्यकर्ता कपिल के घर के बाहर देंगे धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 18 May 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
sanjeev jha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा के कथित झूठ के खिलाफ जंतर मंतर पर अनशन पर बैठे विधायक संजीव झा ने बुधवार को अपना धरना खत्म कर दिया। आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह व दिलीप पांडेय ने उन्हें जूस पिलाकर उनका अनशन तोड़ा। हालांकि, पार्टी का कहना है कि बगैर कपिल मिश्रा का जवाब मिले रोजाना पार्टी के 10 कार्यकर्ता उनके आवास पर प्रदर्शन करेंगे।
sanjeev jha
इस मौके पर दिलीप पांडेय ने कहा कि सच सामने आने के आग्रह पर अनशन हुआ। पूरी दिल्ली जानती है कि कपिल का पहला आरोप 2 करोड़ रुपये की रिश्वत वाला 2 कौड़ी का निकला। कपिल इतना भी नहीं बता सके कि मुख्यमंत्री ने रिश्वत किस दिन ली। पार्टी का मानना है कि कपिल के झूठ के खिलाफ सत्याग्रह चलता रहेगा। कपिल खुद ही जनता के सामने एक्सपोज होंगे। कपिल की बेहोशी एक्टिंग पर दुनिया फिदा हो गई है।
sanjeev jha
दूसरी तरफ संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर कपिल मिश्रा पार्टी को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व दिल्ली सरकार को बदनाम करने की झूठी साजिशें रच रहे हैं। लेकिन दिल्ली की जनता सब समझ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sanjeev jha
पार्टी का कहना है कि कपिल मिश्रा मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर गये ही नहीं थे। आप विधायक संजीव झा ने बेशक अपना अनशन ख़त्म कर लिया हो लेकिन आम आदमी पार्टी के 10 कार्यकर्ता रोजाना कपिल मिश्रा के घर के बाहर तब तक प्रदर्शन करेंगे जब तक वो हमारे सवालों का जवाब नहीं दे देते।
विज्ञापन
sanjeev jha
बता दें कि बीते दिनों कपिल मिश्रा ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद आप विधायक संजीव झा उनके खिलाफ धरना दे रहे थे।