फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जूता फेंकने से पहले इस शख्स ने केजरीवाल से मांगा था एक सवाल का जवाब

Sun, 10 Apr 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 10 Apr 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
aam admi sena man wanted answer from kejriwal before throwing shoe on him
- फोटो : जी पाॅल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को  प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूता फेंका गया। जूता फेंकने वाले युवक की पहचान वेद प्रकाश के रूप में हुई है। वह आम आदमी सेना का प्रदेशाध्यक्ष बताया जा रहा है। वह केजरीवाल से सीएनजी स्टिकर को पैसे लेकर बेचने वाले स्टिंग को लेकर सवाल कर रहा था। यह स्टिंग आम आदमी सेना की टीम ने ही किया था। वेद प्रकाश पुलिस की गिरफ्त में है।

aam admi sena man wanted answer from kejriwal before throwing shoe on him
shoe attack on kejriwal - फोटो : जी पाॅल
दिल्ली सचिवालय में 15 अप्रैल से शुरू होने जा रहे सम विषम फॉर्मूले की तैयारी पर प्रेस वार्ता बुलाई गई थी। मुख्यमंत्री केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, परिवहन मंत्री गोपाल राय इसमें मौजूद थे। केजरीवाल ने बातचीत शुरू की। वह अभी छूट पाने वालों की श्रेणी बताना शुरू ही कर रहे थे कि तभी एक युवक अरविंद जी कहते हुए खड़ा हो गया।
 
aam admi sena man wanted answer from kejriwal before throwing shoe on him
shoe attack on kejriwal - फोटो : जी पाॅल
उसने सीडी दिखाते हुए कहा कि सीएनजी स्टिकर को लेकर घोटाले का जो स्टिंग हुआ है उसपर आपने क्या किया। इससे पहले सुरक्षाकर्मी व आप नेता कुछ समझ पाते उसने केजरीवाल की ओर से सीडी फेंकते हुए कहा कि मैं आम आदमी सेना से हूं। सीडी फेंकनेे के बाद उसने तुरंत एक जूता मुख्यमंत्री की तरफ फेंक दिया। हालांकि जूता केजरीवाल को नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
aam admi sena man wanted answer from kejriwal before throwing shoe on him
shoe attack on kejriwal - फोटो : जी पाॅल
वहां मौजूद लोगों और पुलिस ने उस युवक को दबोच कर पिटाई शुरू कर दी। इस घटना के बाद कुछ मिनटों तक केजरीवाल चुपचाप बैठे घटनाक्रम को देखते रहे लेकिन इसके बाद वह अपनी पूरी करके ही उठे। बताते चलें कि फर्जी सीएनजी स्टिकर और सीएनजी सिलेंडर फिटनेस चेकिंग को लेकर पहले भी आम आदमी सेना सवाल उठा चुकी है। 
विज्ञापन
aam admi sena man wanted answer from kejriwal before throwing shoe on him
shoe attack on kejriwal - फोटो : जी पाॅल

उस समय सम विषम खत्म होने के बाद आयोजित एक कार्यक्रम में 17 जनवरी को आम आदमी सेना की कार्यकर्ता भावना ने केजरीवाल पर स्याही फेंक दी थी। अब उसी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने केजरीवाल पर जूता फेंका है। परिवहन मंत्री गोपाल राय ने इस पूूरे वाकये को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रेस वार्ता को खराब करने की कोशिश थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed