जामिया मिल्लिया इस्लामिया की लाइब्रेरी में छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज का सोमवार का एक नया वीडियो जारी किया गया है। 2:19 सेकेंड के इस नए वीडियो में पुलिस फर्नीचर तोड़ने के साथ-साथ लाइन में खड़ा करके छात्रों पर लाठी बरसाती नजर आ रही है। हालांकि दिल्ली पुलिस ऐसी किसी कार्रवाई से साफ इनकार कर रही है।
2 of 7
jamia protest
- फोटो : हिमांशु सोनी
इससे पहले, छात्रों के हिंसा करते हुए तीन वीडियो वायरल हुए थे। एक में छात्र हाथों में पत्थर लेकर भाग रहे हैं। दूसरे वीडियो में कुछ छात्र पुलिस पर पथराव करते हुए नजर आ रहे हैं। एक के बाद एक नए वीडियो के बारे में क्राइम ब्रांच का कहना है कि सभी की जांच कराई जा रही है। इन वीडियो को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
3 of 7
जामिया के छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को जामिया कोर्डिनेशन कमेटी (जेसीसी) ने अपने ट्विटर अकाउंट से वीडियो जारी किया है। इसमें पुलिस लाइब्रेरी के दरवाजे को तोड़ती हुई अंदर घुसती नजर आ रही है। इसके बाद पुलिस लाइब्रेरी में छिपे छात्रों को लाइन में खड़ा करके डंडे बरसाती दिखी। इस दौरान छात्राएं भी हैं और बचती नजर आ रही हैं। पुलिसवाले अपना चेहरा छिपाए दिख रहे हैं। छात्र पुलिस की पिटाई के दौरान इधर-उधर भागते दिखे हैं। कुछ छात्र चिल्लाते हुए बाहर भागने का प्रयास भी करते दिख रहे हैं। इस नए वीडियो पर पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
4 of 7
Jamia firing case
- फोटो : Twitter
छात्रों के चेहरे छिपाने पर उठे सवाल
जामिया की लाइब्रेरी में लाठीचार्ज के दौरान कुर्सी पर बैठे छात्र पहचान छिपाने के लिए अपने चेहरे को रुमाल से छिपाए दिखे। पुलिस ने घुसते ही चेहरा छिपाए छात्रों की पिटाई कर दी। छात्रों के इस तरह चेहरा छिपाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
5 of 7
jamia protest
- फोटो : अमर उजाला
जामिया के प्रदर्शन स्थल पर कम हुई भीड़
जामिया के छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी होने के बाद कैंपस के गेट नंबर 7 पर चल रहे प्रदर्शन में छात्रों की भीड़ कम हो गई है। बताया जा रहा है कि इसके पीछे पुलिस की कार्रवाई का डर है। वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।