फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेता शक्ति कपूर और सिंगर ऋचा शर्मा के साथ मैराथन में दौड़े 45 हजार लोग

Mon, 20 Feb 2017 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 20 Feb 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
45 thousand people to run a marathon with actor Shakti Kapoor
half marathon - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में देश को स्वच्छता का संदेश देने के लिए रविवार को फरीदाबाद में हुई मैराथन में फिल्मी सितारों के साथ राजनीतिक हस्तियों ने भी शिरकत की। इसमें 45 हजार लोग एक साथ दौड़े। सड़क पर उतरीं। हरियाणा के विभिन्न जिलों के अलावा दिल्ली-एनसीआर से भारी संख्या में लोगों ने मैराथन में हिस्सा लिया। फरीदाबाद में आयोजित हुई मैराथन में डिजिटल इंडिया की झलक भी दिखी। पहली बार परिणाम चिप के आधार पर जारी किए गए। 
45 thousand people to run a marathon with actor Shakti Kapoor
half marathon - फोटो : अमर उजाला
मैराथन में बात संख्या की हो या अनुशासन की सब कुछ अनूठा था। चक दे इंडिया, जय हो, दंगल फिल्म के गीतों ने युवाओं में उत्साह का संचार किया। सेक्टर 12 का हुडा मैदान भारत माता की जय के उद्घोष से गूंज रहा था। 
45 thousand people to run a marathon with actor Shakti Kapoor
half marathon - फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 7:40 बजे मैराथन शुरू हुई, लेकिन सुबह 5 बजे से ही लोगों का हुजूम हुडा मैदान में उमड़ने लगा था। कोई  पैदल तो कोई दुपहिया और साइकिल पर सवार होकर इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचा। मैराथन शुरू होने से पहले म्यूजिक के जरिए लोगों में जोश भरा गया। फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर, बॉलीवुड की मशहूर गायिका ऋचा शर्मा, सोना महापात्रा, मशहूर हरियाणवी रैपर एमडी और केडी, हरियाणा के हास्य कलाकार महावीर गुड्डू, पंजाबी गायक शंकर साहनी की मौजूदगी ने लोगों में उत्साह का संचार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
45 thousand people to run a marathon with actor Shakti Kapoor
half marathon - फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर को देखने के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह था। शक्ति कपूर जब मंच पर पहुंचे तो उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिावादन किया। उन्होंने माइक हाथ में लिया तो सीटियां और तालियां बजने लगी। शक्ति कपूर लोगों के मन की बात समझ गए और उन्होंने अपने मशहूर डायलॉग सुनाने शुरू किए। जैसे ही शक्ति कपूर ने आऊ...शब्द मुंह से निकाला तो पूरा मैदान शोर से गूंज उठा। शक्ति कपूर ने कहा कि 'मेरा नाम क्राइम मास्टर गोगो। आंखे निकाल कर गोटिया खेलता हूं...दुनिया जानती है। 
विज्ञापन
45 thousand people to run a marathon with actor Shakti Kapoor
half marathon - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल, मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा, पुलिस आयुक्त डॉ. हनीफ कुरैशी, जिला उपायुक्त समीरपाल सरो, निगमायुक्त सोनम गोयल आदि भी मैराथन में भागीदारी के लिए लोगों के बीच उपस्थित थे। केंद्रीय राज्यमंत्री गुर्जर ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed