Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Expansion of AIIMS' JPNATC gets approval; 59 new posts to be created

Delhi NCR News: एम्स के जेपीएनएटीसी के विस्तार को मिली मंजूरी, 59 नए पदों का होगा सृजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
-नर्सिंग ऑफिसर के सबसे अधिक 50 पद स्वीकृत, कई अहम पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली के जयप्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (जेपीएनएटीसी) के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार के व्यय विभाग ने ट्रॉमा सेंटर के विस्तार के लिए कुल 59 नए पदों के सृजन को मंजूरी प्रदान की है। इनमें सर्वाधिक 50 पद नर्सिंग ऑफिसर के हैं। इस फैसले से ट्रॉमा सेंटर में स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों की देखभाल से जुड़ी व्यवस्थाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। एम्स के भर्ती प्रकोष्ठ प्रशासन के अनुसार, वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने कुल नौ श्रेणियों में पदों के सृजन पर सहमति दी है।

इनमें नर्सिंग ऑफिसर के 50 पद (वेतन स्तर-7), क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट/साइकोलॉजिस्ट का एक पद (लेवल-10), जूनियर स्टोर ऑफिसर का एक पद, स्टोर कीपर का एक पद और मेडिकल सोशल वेलफेयर ऑफिसर ग्रेड-II का एक पद शामिल है। इसके अलावा जूनियर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के दो पद, टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी) का एक पद, सीनियर टेक्निकल ऑफिसर (ओटी) का एक पद और असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर का एक पद भी स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

कई महत्वपूर्ण पदों के प्रस्ताव को नहीं मिली मंजूरी : हालांकि, जेपीएनएटीसी के विस्तार के लिए भेजे गए सभी प्रस्तावों को वित्त मंत्रालय की मंजूरी नहीं मिल सकी है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट, स्टेटिस्टिशियन, फिजियोथेरेपी से जुड़े विभिन्न पद है। इसके अलावा, जूनियर ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, सिस्टम एनालिस्ट, प्रोग्रामर, सिक्योरिटी ऑफिसर, स्टोर्स ऑफिसर, मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर, मेडिकल सोशल वेलफेयर ऑफिसर ग्रेड-I के कर्मचारी शामिल है। वहीं, डाइटिशियन, असिस्टेंट डाइटिशियन और ओटी से जुड़े कई तकनीकी पदों सहित अन्य पदों के सृजन पर सहमति नहीं दी गई है। इस सूची में स्टेनोग्राफर के पद भी शामिल हैं। यानी ट्रॉमा सेंटर के विस्तार के लिए प्रस्तावित पदों में से फिलहाल केवल 59 पदों को ही स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article