फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

40 करोड़ नोट बदली कांड: साजिश के पीछे चल रहा था सीए का दिमाग

Wed, 07 Dec 2016 11:56 AM IST
धीरज बेनीवाल/अमर उजाला, नई दिल्ली
धीरज बेनीवाल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Dec 2016 11:56 AM IST
विज्ञापन
40 crore note exchange scam: CA rajeev singh kushwaha was the mastermind behind all conspiracy
नोटबदली कांड में पकड़े गए बैंक मैनेजर्स - फोटो : अमर उजाला

40 करोड़ के कालेधन को सफेद करने और बोगस कंपनियों के जरिये सोने की खरीदारी के पूरे कांड में सीए राजीव सिंह कुशवाहा का नाम मास्टर माइंड के तौर पर सामने आ रहा है। पूरी साजिश के पीछे कुशवाहा का ही दिमाग काम कर था। इस मामले में 12 अन्य लोगों पर भी ईडी की नजर है। एक्सिस बैंक के प्रबंधकों से पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। बैंक प्रबंधक शोभित सिन्हा की निशानदेही पर ईडी ने सोने की ईंट लखनऊ से बरामद की है। पूरी साजिश कालेधन को सफेद करने के लिए सोने के इर्द गिर्द घूम रही है। इसमें सीए, बड़े सराफा कारोबारी, ज्वेलर व हवाला कारोबारी शामिल हैं।

40 crore note exchange scam: CA rajeev singh kushwaha was the mastermind behind all conspiracy
नोटबदली कांड में पकड़े गए बैंक मैनेजर्स - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी के बाद कालेधन वालों से ज्वेलरों ने संपर्क साधा और 45 से 50 हजार प्रति तोला के दाम पर बुकिंग कर ली। इस तरह जमा हुए कालेधन को ज्वेलरों ने बैंकिंग तंत्र में डाला। इस काम में कई बोगस कंपनियों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया। इन बोगस कंपनियों को सीए राजीव सिंह कुशवाहा ने बनाया था। कुशवाहा के साथ इस मामले में देवेंद्र कुमार झा व राजकुमार शर्मा का नाम भी सामने आया है।

40 crore note exchange scam: CA rajeev singh kushwaha was the mastermind behind all conspiracy
नोटबदली कांड में पकड़े गए बैंक मैनेजर्स - फोटो : अमर उजाला

सीए कुशवाहा ने कालेधन को सफेद करने के लिए हिमालया इंटरनेशनल, आरडी ट्रेडर्स व सनराइज ट्रेडिंग समेत कई बोगस कंपनियों का निर्माण किया था। इन कंपनियों के खाते एक्सिस बैंक की कश्मीरी गेट शाखा में थे। इन खातों का इस्तेमाल बैंक अधिकारियों विनीत गुप्ता व शोभित सिन्हा से मिलकर कालाधन सफेद करने के लिए किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
40 crore note exchange scam: CA rajeev singh kushwaha was the mastermind behind all conspiracy
नोटबदली कांड में पकड़े गए बैंक मैनेजर्स - फोटो : अमर उजाला

ईडी के मुताबिक, इन खातों में एक बार में 90 से 99 लाख रुपये के बीच ही डाले गए, ताकि यह लेनदेन सरकारी एजेंसियों की नजर में न आए। इनमें एक दिन में कई बार पैसे जमा किए गए। इसके बाद इन खातों से यह पैसा एक अन्य बोगस कंपनी बीगल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के खाते में आरटीजीएस से भेजा गया। इस कंपनी का निदेशक एक मजदूर रामचरण को बनाया, जो झुग्गी में रहता है।

विज्ञापन
40 crore note exchange scam: CA rajeev singh kushwaha was the mastermind behind all conspiracy
नोटबदली कांड में पकड़े गए बैंक मैनेजर्स - फोटो : अमर उजाला

सीए राजीव सिंह व ज्वेलरों के निर्देश पर बीगल के खातों में जमा कालेधन को आरटीजीएस के जरिये मैसर्स आदि ट्रेडर्स, मैसर्स सिद्धि विनायक ज्वेलर्स, तुषार ज्वेलर्स समेत कई सराफा कारोबारियों के खातों में सोना खरीद के नाम पर ट्रांसफर किए गए। जबकि असलियत में बीगल ने सोने की डिलीवरी नहीं ली, बल्कि केवल उसके बोगस बिल बनाए गए और सोने की डिलीवरी दूसरे ज्वेलर्स को की गई, जिन्होंने इसे आगे ग्राहकों को बेच दिया। पहले बोगस कंपनियों और फिर बीगल के खातों और उनसे सर्राफा कारोबारियों के खातों में आरटीजीएस से पैसा ट्रांसफर करने की साजिश को अंजाम दिया बैंक अधिकारियों ने और उसके लिए उन्हें दी गई सोने की ईंटें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed