{"_id":"59a82c474f1c1b5a738b497d","slug":"300-kg-goat-sultan-worth-rs-11-lakh-ready-for-sell-in-delhi-for-eid-al-adha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है 11 लाख का सुल्तान, रोज खाता है 10 किलो पत्ते, बिना बिस्तर नहीं लेता नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है 11 लाख का सुल्तान, रोज खाता है 10 किलो पत्ते, बिना बिस्तर नहीं लेता नींद
Fri, 01 Sep 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 01 Sep 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
बकरा सुल्तान (बाएं)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ईद-उल-अजहा के मुकद्दस मौके पर कुर्बानी देने का रिवाज है। इसके लिए दिल्ली के बकरा बाजार में काफी रौनक देखने को मिल रही है। जामा मस्जिद के बकरा बाजार में सीलमपुर का 'सुल्तान' आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 'सुल्तान' आम बकरों की तरह नहीं है। इसका वजन 300 किलो है। इसलिए इसकी कीमत 11 लाख रुपये रखी गई है।
2 of 6
bakrieid
सीलमपुर के मोहम्मद सलमान कुरैशी ने बताया कि सुल्तान को उन्होंने बड़े नाजों से पाला है। करीब तीन साल का सुल्तान सुबह और शाम पांच किलो दूध पीता है। इसके अलावा उसे रोजाना आधा किलो बादाम खिलाए जाते हैं। वह रोजाना पांच किलो दाना और 10 किलो पत्ते भी खा जाता है। सलमान ने बताया कि सुल्तान को बिस्तर पर ही सोने की आदत है।
3 of 6
bakrieid
वहीं, अमरोहा से आए सोनू-मोनू की दबंग जोड़ी की भी बाजार में खूब चर्चा है। बकरा मालिक इनके 10 लाख रुपये मांग रहे हैं। उनका कहना है कि 6 लाख रुपये एक कारोबारी ने लगा भी दिए हैं। सलीम का कहना है कि अगर उनके बकरों के पैसे ज्यादा नहीं मिले तो उन्हें नहीं बेचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
bakrieid
बाजार में कुदरती रूप से अरबी में अल्लाह, मोहम्मद और 786 लिखे बकरें भी लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं। बाजार में बकरा लेने आया हर शख्स इनको देखना जरूर चाहता है। बकरा कारोबारियों का कहना है कि इस बार बाजार में बकरे तो बहुत हैं, लेकिन खरीददार गायब है। कुछ कारोबारी तो इसके लिए नोटबंदी और जीएसटी को बड़ा कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
bakrieid
बुलंदशहर से आए बकरा कारोबारी अय्यूब ने बताया कि हर साल यूपी से बकरे मुंबई व अन्य बड़े शहरों में जाते हैं, लेकिन इस साल कारोबारियों में भय है। इसकी वजह से वह अपने घरों के आसपास ही बकरे बेचने के लिए निकले हैं। ज्यादातर कारोबारी दिल्ली आ गए। इसकी वजह से बकरा बाजार में बकरे तो हैं, लेकिन खरीदार कम हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।