फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

18 घंटे से 25 किलोमीटर लंबे जाम में फंसा गुड़गांव, लोगों का दर्द बयां करती तस्वीरें

Fri, 29 Jul 2016 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 29 Jul 2016 01:51 PM IST
विज्ञापन
18 hours long traffic jam freezes gurgaon, people stuck for evening to morning
jam in gurgaon - फोटो : अमर उजाला

गुड़गांव के हीरो होंडा चौक पर जलजमाव के चलते बृहस्पतिवार को शाम 5.30 बजे से लगे जाम के चलते यातायात व्यवस्‍था पूरी तरह से ठप्प पड़ गई है। जाम की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। लेक‌िन प्रशासन की तरफ से अभी कोई मदद नहीं पहुंची है।

18 hours long traffic jam freezes gurgaon, people stuck for evening to morning
jam in gurgaon - फोटो : अमर उजाला

जाम की असल कल शाम हुई बारिश है जिसके बाद से ही गुड़गांव की ज्यादातर सड़कों पर जाम लगना शुरु हुआ लेकिन, ऐसा पहली बार हुआ है कि पूरी रात ‌बीत जाने के बाद भी जाम खत्म नहीं हो सका है।

18 hours long traffic jam freezes gurgaon, people stuck for evening to morning
jam in gurgaon - फोटो : अमर उजाला

25 किलोमीटर लंबे जाम को 15 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं। जाम के चलते दिल्ली-जयपुर हाईवे रेंग रहा है। रात से ही जाम में फंसे लोगों में कुछ की तबियत भी बिगड़ गई है। रात से ही लोग गाड़ियों में फंसे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
18 hours long traffic jam freezes gurgaon, people stuck for evening to morning
jam in gurgaon - फोटो : अमर उजाला

जाम के चलते नाइट शिफ्ट में नौकरी करने वाले ज्यादातर लोग ऑफिस नहीं पहुंच पाए वहीं, दिन में काम करने वाले भी सुबह से ही जाम में फंसे हुए हैं। गुड़गांव पुलिस कमीश्नर ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक गुड़गांव आने से बचें।

विज्ञापन
18 hours long traffic jam freezes gurgaon, people stuck for evening to morning
jam in gurgaon - फोटो : अमर उजाला

जाम की वजह से कल शाम ऑफिस कर घर जाने के‌ लिए निकले लोगों को पूरी रात सड़क पर गाड़ियों में ही बितानी पड़ी है। जाम की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई गाड़ियों का ईंधन भी खत्म हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed