फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चोरों के लिए सौगात बना शाहीन बाग का प्रदर्शन, अब तक चोरी हो चुकी हैं 15 बाइक

Tue, 28 Jan 2020 01:04 AM IST
Vikas Kumar अभिषेक पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
अभिषेक पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 28 Jan 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
15 two-wheelers stolen from barricading near Shaheen Bagh
शाहीन बाग प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

शाहीन बाग का प्रदर्शन वाहन चोरों के लिए सौगात जैसा बन गया है। नोएडा और अन्य स्थानों से आकर शाहीन बाग में नौकरी करने आने वाले 15 लोगों के दोपहिया वाहनों पर ये अब तक हाथ साफ कर चुके हैं। यहां तक कि सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मी का वाहन भी इन्होंने उड़ा लिया।



 

15 two-wheelers stolen from barricading near Shaheen Bagh
शाहीन बाग प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

रास्ता बंद होने से शाहीन बाग में नौकरी करने जाने लोग कालिंदी कुंज मेट्रो लाइन के नीचे अपने वाहन खड़े करके काम पर चले जाते हैं। आसपास भीड़-भाड़ देखकर इन्हें लगता है कि ऐसा माहौल में वाहन भला कौन करेगा। जब ये लौटते हैं तो वाहन गायब मिलता है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि बंद रास्ते पर गाड़ी खड़ी करके लावारिस छोड़ने की वजह से चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। प्रदर्शन की भीड़ का फायदा उठाकर वाहन चोर सक्रिय हो गए हैं।

15 two-wheelers stolen from barricading near Shaheen Bagh
शाहीन बाग में लगे बैरिकेडिंग - फोटो : ANI

शाहीन बाग में एक मोबाइल कंपनी के स्टोर में कार्यरत प्रदीप ने एक साल पहले ही नौकरी पर आने-जाने के लिए बाइक खरीदी थी। वह रोज फरीदाबाद से शाहीन बाग आता-जाता है। प्रदर्शन के चलते ऑफिस का रास्ता बंद होने से प्रदीप को कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के नीचे अपनी बाइक पार्क करनी पड़ती थी। पिछले बुधवार को वह बाइक चोरी हो गई, जिसकी शिकायत करने पर पुलिस ने टरका दिया। इसके अलावा, अनस नोएडा से शाहीन बाग एक रेस्तरां में नौकरी करने आता था। उसकी बाइक भी कालिंदी कुंज के पास से चोरी हो गई। इनके जैसे कई दूसरे लोगों के वाहन भी चोर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
15 two-wheelers stolen from barricading near Shaheen Bagh
शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला

इन वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे वाहनों के मालिकों को पुलिस ने नियमों के इतने पाठ पढ़ाए कि वे दूसरे थाना क्षेत्रों में जाकर मुकदमा दर्ज कराने पर मजबूर हैं। पुलिस का तर्क है कि जब प्रदर्शन के चलते रास्ता बंद है तो ये लोग बेरिकेडिंग के पास अपने वाहनों को खड़ा क्यों करके गए।

विज्ञापन
15 two-wheelers stolen from barricading near Shaheen Bagh
शाहीन बाग प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
उधर, पीड़ितों का कहना है कि उन्हें काफी लंबा चक्कर लगाकर आना होता था। इसलिए वे अपने वाहनों को मेट्रो स्टेशन के पास खड़े कर देते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed