{"_id":"5e2f3b52ceca691ffa3f9e0e","slug":"15-two-wheelers-stolen-from-barricading-near-shaheen-bagh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चोरों के लिए सौगात बना शाहीन बाग का प्रदर्शन, अब तक चोरी हो चुकी हैं 15 बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों के लिए सौगात बना शाहीन बाग का प्रदर्शन, अब तक चोरी हो चुकी हैं 15 बाइक
अभिषेक पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहीन बाग प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहीन बाग का प्रदर्शन वाहन चोरों के लिए सौगात जैसा बन गया है। नोएडा और अन्य स्थानों से आकर शाहीन बाग में नौकरी करने आने वाले 15 लोगों के दोपहिया वाहनों पर ये अब तक हाथ साफ कर चुके हैं। यहां तक कि सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मी का वाहन भी इन्होंने उड़ा लिया।
2 of 5
शाहीन बाग प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
रास्ता बंद होने से शाहीन बाग में नौकरी करने जाने लोग कालिंदी कुंज मेट्रो लाइन के नीचे अपने वाहन खड़े करके काम पर चले जाते हैं। आसपास भीड़-भाड़ देखकर इन्हें लगता है कि ऐसा माहौल में वाहन भला कौन करेगा। जब ये लौटते हैं तो वाहन गायब मिलता है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि बंद रास्ते पर गाड़ी खड़ी करके लावारिस छोड़ने की वजह से चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। प्रदर्शन की भीड़ का फायदा उठाकर वाहन चोर सक्रिय हो गए हैं।
3 of 5
शाहीन बाग में लगे बैरिकेडिंग
- फोटो : ANI
शाहीन बाग में एक मोबाइल कंपनी के स्टोर में कार्यरत प्रदीप ने एक साल पहले ही नौकरी पर आने-जाने के लिए बाइक खरीदी थी। वह रोज फरीदाबाद से शाहीन बाग आता-जाता है। प्रदर्शन के चलते ऑफिस का रास्ता बंद होने से प्रदीप को कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के नीचे अपनी बाइक पार्क करनी पड़ती थी। पिछले बुधवार को वह बाइक चोरी हो गई, जिसकी शिकायत करने पर पुलिस ने टरका दिया। इसके अलावा, अनस नोएडा से शाहीन बाग एक रेस्तरां में नौकरी करने आता था। उसकी बाइक भी कालिंदी कुंज के पास से चोरी हो गई। इनके जैसे कई दूसरे लोगों के वाहन भी चोर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
इन वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे वाहनों के मालिकों को पुलिस ने नियमों के इतने पाठ पढ़ाए कि वे दूसरे थाना क्षेत्रों में जाकर मुकदमा दर्ज कराने पर मजबूर हैं। पुलिस का तर्क है कि जब प्रदर्शन के चलते रास्ता बंद है तो ये लोग बेरिकेडिंग के पास अपने वाहनों को खड़ा क्यों करके गए।
विज्ञापन
5 of 5
शाहीन बाग प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
उधर, पीड़ितों का कहना है कि उन्हें काफी लंबा चक्कर लगाकर आना होता था। इसलिए वे अपने वाहनों को मेट्रो स्टेशन के पास खड़े कर देते थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।