दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट के पास स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद को अदालत के आदेश पर चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान ढहाए जाने की अफवाह फैलाने के आरोप में 10 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों की पहचान की गई है। इनमें से एक महिला इन्फ्लुएंसर भी शामिल है। इस महिला इन्फ्लुएंसर को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।
2 of 9
Delhi Bulldozer Action
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीमों ने एक वीडियो को चिह्नित किया, जिसमें महिला इन्फ्लुएंसर ने कथित तौर पर दावा किया था कि दिल्ली के रामलीला मैदान इलाके में स्थित मस्जिद को गिरा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें एक सलमान नाम का अकाउंट भी शामिल है, जो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर अफवाह फैला रहा था। अधिकारी ने कहा कि अफवाहें या भ्रामक जानकारी फैलाकर सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी झूठे नैरेटिव के जरिए डर या सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
3 of 9
Delhi Bulldozer Action
- फोटो : PTI
सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें-
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर अपुष्ट सामग्री साझा करने से बचें। अधिकारी ने कहा कि लोगों से अनुरोध है कि वे अपुष्ट सामग्री पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे बढ़ाएं। जनता को गुमराह करने की किसी भी कोशिश पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
4 of 9
Delhi Bulldozer Action
- फोटो : PTI
अधिकारियों ने दोहराया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया और केवल अवैध ढांचों को हटाया गया, जिनमें एक डायग्नोस्टिक सेंटर, एक बैंक्वेट हॉल और चहारदीवारी शामिल थी। पुलिस ने कहा कि शांति बनाए रखने और गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की निगरानी जारी रहेगी।
5 of 9
Delhi Bulldozer Action
- फोटो : PTI
यह था पूरा मामला...
मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित दरगाह फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास मंगलवार को अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान शरारती तत्वों ने हिंसा कर दी थी। करीब 150 से 200 उपद्रवियों ने देर रात पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें क्षेत्र के थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। काफी देर चले बवाल को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर शांत कराया। इस दौरान लाठी चार्ज करने के अलावा आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। दरअसल कुछ शरारती लोगों ने अवैध अतिक्रमण की जगह मस्जिद तोड़ने की अफवाह फैला दी थी। इसकी वजह से बवाल हुआ।