पहाड़ों की रानी मसूरी में वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़े। इससे शहर के अधिकांश होटल पैक हो गए। वहीं, चौक-चौराहों पर दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटकों ने मसूरी का रुख किया।
इससे शहर के चौक-चौराहों पर बार-बार ट्रैफिक जाम से लोगों को जूझना पड़ा। वहीं, मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को मसूरी में करीब 70 फीसदी होटल पैक रहे। इससे होटल कारोबारियों के साथ ही व्यापारियों के चेहरे खिल गए।
अग्रवाल ने बताया कि अप्रैल का दूसरा वीकेंड भी अच्छा जा रहा है। कहा कि शहर की सड़कें अच्छी हो जाएं तो पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नागेंद्र उनियाल ने कहा कि मैदानी क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी से निजात के लिए बड़ी संख्या में लोग पहाड़ का रुख कर रहे हैं, जो मसूरी के पर्यटन के लिए सुखद खबर है।
लंढौर बाजार, कैंपटी रोड़, गांधी चौक से किंगक्रेग मार्ग पर बार-बार ट्रैफिक जाम की समस्या बन रही है।
शहर कोतवाल डीएस कोहली ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
4 of 5
traffic jam in Mussoorie
- फोटो : अमर उजाला
ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू करने के लिए पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी तैनात किए गए हैं।
ये भी पढ़ें...Chardham yatra 2023: यात्रा के मोर्चे पर तैयारियों की होगी परख, 18 और 20 को टेबिल टॉप और मॉक ड्रिल
शनिवार को नगर पालिका मार्ग पर एक यूटीलिटी फंस गई। इससे भी देर तक लोग मार्ग में फंसे रहे। वहीं, भगत सिंह चौक पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार कार से टकरा गया। इससे बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गया।