फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baisakhi Snan: कोरोना के बीच हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़...बिना मास्क हर कोई दिखा बेफिक्र, तस्वीरें

Fri, 14 Apr 2023 09:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Apr 2023 09:02 PM IST
विज्ञापन
Baisakhi 2023 Snan in Haridwar devotees Huge crowd for ganga snan during corona Photos
हरिद्वार में कोरोना के बीच उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में बैसाखी पर्व स्नान तो सकुशल संपन्न हो गया, लेकिन अब कोरोना के प्रसार की आशंका बढ़ गई। देशभर में बढ़ते कोरोना के प्रसार को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्नान के मद्देनजर कोविड एसओपी तो जारी की लेकिन लागू नहीं हो सकी।

Baisakhi Snan 2023: श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, हरकी पैड़ी सहित गंगा घाटों की देखें ये तस्वीरें

बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के रैंडम थर्मल स्कैनिंग करने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी कहीं नजर नहीं आई। श्रद्धालु तो दूर ड्यूटी कर्मी बेखौफ होकर बिना मास्क हरकी पैड़ी और आसपास घाटों पर घूमते दिखे। कोविड की एसओपी कागजों तक सिमटकर रह गई।

Baisakhi 2023 Snan in Haridwar devotees Huge crowd for ganga snan during corona Photos
हरिद्वार में कोरोना के बीच उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के साथ देश के कई राज्यों में कोविड संक्रमण फिर से फैलने लगा है। हरिद्वार में भी संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को बैसाखी के पर्व स्नान पर देशभर से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने आनन-फानन में बृहस्पतिवार की रात कोविड एसओपी जारी की।

Baisakhi 2023 Snan in Haridwar devotees Huge crowd for ganga snan during corona Photos
हरिद्वार में कोरोना के बीच उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

इसमें मेला क्षेत्र के अलावा होटल, लॉज, धर्मशालाओं में ठहरने वालों की रैंडम थर्मल स्कैनिंग करने के साथ ही सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने की अनिवार्यता के आदेश जारी किए। स्वास्थ्य विभाग सीमित संसाधनों और कर्मियों के चलते थर्मल स्कैनिंग नहीं कर सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baisakhi 2023 Snan in Haridwar devotees Huge crowd for ganga snan during corona Photos
हरिद्वार में कोरोना के बीच बिना मास्क के पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

बैसाखी पर्व स्नान पर लाखों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। हरकी पैड़ी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ शुरू हो गई थी।  एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पर्व पर 9 लाख 45 हजार लोगों ने किया हरिद्वार में गंगा स्नान किया। 

विज्ञापन
Baisakhi 2023 Snan in Haridwar devotees Huge crowd for ganga snan during corona Photos
हरिद्वार में कोरोना के बीच बिना मास्क के पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

अलग-अलग राज्यों से गंगा स्नान के लिए पहुंचे भक्तों ने मंदिरों में दर्शन भी किए। हरकी पैड़ी पर स्नान कर गंगा पूजन के बाद श्रद्धालु मां मनसा देवी और मंडी चड़ी देवी, श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचे। चंडी और मनसा देवी के लिए रोप-वे टिकट की मारामारी रही। टिकट के लिए श्रद्धालुओं को घंटों कतार में जूझना पड़ा। मंदिरों में देवी के दर्शनों के लिए भी घंटों कतार लगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed