फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand major opportunity for government jobs new calendar released for seven Group C recruitment

उत्तराखंड: युवा हो जाएं तैयार, सरकारी नौकरी का बड़ा मौका; समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

Wed, 09 Sep 2026 09:29 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 09 Sep 2026 09:29 AM IST
सार

UKSSSC Recruitment Latest News: आयोग ने कुछ परीक्षा की तिथियों में अभ्यर्थियों के अनुरोध के हिसाब से बदलाव किया है। इसी हिसाब से संशोधित कैलेंडर जारी किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand major opportunity for government jobs new calendar released for seven Group C recruitment
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को समूह-ग की सात भर्तियों का संशोधित कैलेंडर जारी किया है। वहीं, वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक के 101 पदों पर भर्ती का विज्ञापन भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन


आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, पशुधन प्रसार अधिकारी, सर्वेक्षक, साहसिक खेल अधिकारी की परीक्षा अब 20 सितंबर के बजाए 18 अक्तूबर को होगी। कैमरामैन, प्राविधिक सहायक इतिहास की परीक्षा अब 18 अक्तूबर के बजाए 20 सितंबर को होगी।
विज्ञापन


सहायक लेखाकार की परीक्षा अब चार अक्तूबर के बजाए एक नवंबर को होगी। वैयक्तिक सहायक परीक्षा अब एक नवंबर के बजाए 20 दिसंबर को होगी। विज्ञान इंटर, स्नातक स्तर के पदों की परीक्षा 17 जनवरी को ही होगी। इसके पूर्व के कैलेंडर में गलती से 2026 प्रकाशित हो गया था, जिसे 2027 किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून: उत्तराखंड में बिना मान्यता चल रहे 107 मदरसे बंद; हरिद्वार जिले में सबसे ज्यादा पर लटके ताले

वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक के 101 पदों पर भर्ती

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक, आशुलिपिक ग्रेड-2, स्टेनोग्राफर व अन्य समूह-ग के 101 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए 14 सितंबर से 14 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। 17 से 19 अक्तूबर के बीच आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकेंगे। लिखित परीक्षा की अनंतिम तिथि 20 दिसंबर तय की गई है। राज्य के 19 अलग-अलग विभागों में ये भर्ती होगी, जिसमें आवास विभाग के 22 वैयक्तिक सहायक, आयुक्त कुमाऊं मंडल के 16 पद, वन निगम के 10 पद भी शामिल हैं। वैयक्तिक सहायक के लिए आयु 18 से 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। 12वीं पास होने के साथ ही 80 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग जरूरी है। आशुलिपिक के लिए 12वीं पास होने के साथ ही अंग्रेजी, हिंदी आशुलेखन में न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट के साथ ही 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। अनारक्षित, ओबीसी के लिए 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस के लिए 150 रुपये शुल्क देय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed