फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुरंग में फंसीं जानें: देव पर भरोसा...कही ये बात जरूर होगी पूरी, मजदूरों की सलामती के लिए ईष्ट की शरण में लोग

Sun, 26 Nov 2023 02:35 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, सिलक्यारा (उत्तरकाशी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिलक्यारा (उत्तरकाशी)। Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 26 Nov 2023 02:35 PM IST
विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Operation in Silkyara 15th day Prayers for the workers safety
बाबा बौखनाग की डोली - फोटो : अमर उजाला

हे देवता। यूं मजदूरों तैं राजिखुशी भैर निकाली दयावा (हे भगवान। इन मजदूरों को सही सलामत बाहर निकाल दे)...15 दिन से गंगा-यमुना घाटी के ईष्ट आराध्य देवताओं को मनाने के लिए स्थानीय लोग अपने-अपने देवता की शरण में हैं।



सुबह-शाम उनकी सलामती और ऑपरेशन सिलक्यारा के सफल होने की कामना की जा रही है। स्थानीय निवासी एवं शिक्षक विरेंद्र अवस्थी का कहना है कि गंगा घाटी के भंडारस्यूं पट्टी, दसगी पट्टी, बिष्ट पट्टी, यमुना घाटी के मुगरसंती, बड़कोट पट्टी के आराध्य देव बाबा बौखनाग हैं।

टनल के ऊपरी हिस्से पर बाबा बौखनाग का मंदिर है। हादसा होने के बाद सुरंग के प्रवेश द्वार पर भी उनका मंदिर स्थापित किया गया। स्थानीय लोग यहां डोली लेकर गए, पूजा-अर्चना की। बचाव अभियान शुरू होने से पहले उनकी पूजा-अर्चना की जा रही है।

Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Operation in Silkyara 15th day Prayers for the workers safety
सुरंग के बायें कोने पर स्थापित बौखनाग देवता का मंदिर - फोटो : अमर उजाला

वहीं, विश्वनाथ बाबा, भंडारस्यूं पट्टी के विश्वा राणा, प्रकटेश्वर महाराज, ब्रहम देव, बाड़ाहाट पट्टी के कंडार देवता, बाड़ागड्डी पट्टी के हरि महाराज, टकनौर पट्टी के समेश्वर देवता, बिष्ट पट्टी के नागराजा देवता की भी लगातार पूजा-अर्चना की जा रही है।

Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Operation in Silkyara 15th day Prayers for the workers safety
उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों की अपने आराध्य देव के प्रति मजबूत आस्था है। उनका कहना है कि उन्होंने अपने देव से बात कर ली है। उन्होंने बोला है कि सभी सही सलामत हैं और जरूर वापस आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Operation in Silkyara 15th day Prayers for the workers safety
उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। - फोटो : amar ujala

स्थानीय निवासी विरेंद्र अवस्थी का कहना है कि वह बाबा बौखनाग की डोली भी ले जा चुके हैं। सबकुछ सकारात्मक ही रहेगा। गेंवला गांव निवासी योगिता रावत का कहना है कि वे सुबह-शाम 41 लोगों के जल्द बाहर आने की कामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...14 दिन और 14 तस्वीरें: कब सुरंग से आएगी खुशखबरी? हर आहट पर धड़क रहा दिल...बेबस मजदूरों को अब सता रहा ये गम

 

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Operation in Silkyara 15th day Prayers for the workers safety
उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल पहुंचकर सीएम धामी ने की बौख नाग देवता से श्रमिकों की कुशलता के लिए प्रार्थना - फोटो : amar ujala

अपने ईष्ट देवता से उनकी सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं। देखना सभी जरूर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed