{"_id":"6562dc7f4a234590ba04a6a6","slug":"uttarkashi-tunnel-collapse-mountaineer-sameer-reached-silkyara-from-kerala-after-seeing-the-pain-of-laborers-2023-11-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi Tunnel Collapse: मजदूरों का दर्द देखकर केरल से सिलक्यारा पहुंच गए समीर, इस तरह कर रहे मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi Tunnel Collapse: मजदूरों का दर्द देखकर केरल से सिलक्यारा पहुंच गए समीर, इस तरह कर रहे मदद
Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue : सुरंग में फंसे मजदूरों का दर्द केरल के समीर करिम्बा को सिलक्यारा खींच लाया। समीर मजदूरों को बाहर निकालने के लिए चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में हाथ बंटाना चाहते हैं। लेकिन तकनीकी जानकारी और बाध्यताओं के चलते ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि वह यहां तैनात आईटीबीपी व पुलिस के जवानों के लिए अलाव की व्यवस्था करने में सहायता कर रहे हैं।
केरल के पलक्कड़ निवासी 41 वर्षीय समीर करिम्बा एक रेस्क्यूअर (बचावकर्मी) व पर्वतारोही के तौर पर पहचान रखते हैं। जो कि सड़क दुर्घटनाओं से लेकर अन्य हादसों में पीड़ितों की मदद के लिए विभिन्न राज्यों में पहुंच जाते हैं।
सिलक्यारा पहुंचे समीर ने बताया कि मुंबई निवासी हर्षा कोटेजा उन्हें इस कार्य के लिए आर्थिक मदद करती हैं। उन्होंने ही उन्हें उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में 41 मजदूरों के फंसने की सूचना दी। जिस पर वह बीते मंगलवार को सिलक्यारा पहुंचे।
2 of 5
सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने में जुटे हैं जवान
- फोटो : amar ujala
समीर ने बताया कि वह सुरंग के अंदर जाकर रेस्क्यू कार्य में मदद करना चाहते थे, लेकिन तकनीकी जानकारी न होने ऐसा नहीं कर सकते हैं। फिर भी वह यहां सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस व आईटीबीपी के जवानों के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं।
3 of 5
समीर
- फोटो : amar ujala
समीर ने कहा कि जब तक सुरंग में फंसे मजदूर बाहर नहीं निकाले जाएंगे वह यहां रहकर हर तरह की सेवा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुरंग में रेस्क्यू अभियान जारी
- फोटो : amar ujala
समीर करिम्बा मुस्लिम समुदाय से तालुक रखते हैं। वह अपने धर्म के लोगों से सुरंग में फंसे मजदूरों की सलामती के लिए मस्जिदों में दुआएं करने की लगातार अपील कर रहे हैं।
ऑगर मशीन के ब्लेड, सरिया, पाइप का मलबा निकला।
- फोटो : amar ujala
इसके लिए उन्होंने सिलक्यारा से वीडियो मैसेज रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया के जरिए परिचितों को भेजा है। साथ ही अपने एक हिंदू मित्र की मदद से सभी 41 श्रमिकों की सलामती के लिए मंदिर में 41 श्रीफल भी चढ़वाए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।