फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: केदारनाथ में बर्फबारी, पारा -6 डिग्री तक पहुंचा, आज कहीं बारिश तो कहीं कोहरा, जानें मौसम का हाल

Tue, 05 Dec 2023 01:32 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 05 Dec 2023 01:32 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Today Rain will haunt the hilly districts and fog in plains Snowfall in Kedarnath
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : amar ujala

प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने से ठंड बढ़ सकती है। मैदानी इलाकों में कोहरा लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है।

अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाने से ठंड बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आठ दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।

वहीं केदारनाथ में सोमवार देर शाम को तापमान माइनस छह डिग्री पहुंच गया। धाम में जमकर बर्फबारी भी हो रही है। मौसम की बेरुखी से केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इधर, निचले इलाकों में भी सोमवार को कुछ देर हल्की बारिश हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है। उधर, पहाड़ों की रानी मसूरी में भी देर रात हुई बारिश हुई। जौनपुर के नागटिब्बा में रात को बर्फबारी होने से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। वहीं यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में कल की बारिश बर्फबारी से ठंड बढ़ गई।

Uttarakhand Weather News Today Rain will haunt the hilly districts and fog in plains Snowfall in Kedarnath
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : amar ujala
सोमवार को सुबह से ही केदारनाथ में हल्के बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ यहां मौसम खराब होता गया और दोपहर 3 बजे से हल्की-हल्की बर्फबारी होने लगी।
Uttarakhand Weather News Today Rain will haunt the hilly districts and fog in plains Snowfall in Kedarnath
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : amar ujala
देर रात तक रुक-रुककर हल्की बर्फबारी होती रही। खराब मौसम के कारण केदारनाथ में तापमान में काफी गिरावट आई है, जिससे ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Today Rain will haunt the hilly districts and fog in plains Snowfall in Kedarnath
केदारनाथ में काम कर रहे मजदूर - फोटो : amar ujala
धाम में अधिकतम तापमान दो डिग्री और न्यूनतम माइनस छह डिग्री दर्ज किया गया। जिला आपदा प्रबंधन-प्राधिकरण, लोनिवि के ईई विनय झिक्वांण ने बताया कि खराब मौसम के कारण पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
 
ये भी पढ़ें...Ishan Anuan Singh: टीवीएफ की वेब सीरीज ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ में देखगा दून का सितारा...सफर दिल जीतने वाला

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Today Rain will haunt the hilly districts and fog in plains Snowfall in Kedarnath
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : amar ujala

केदारनाथ में इन दिनों 300 मजदूर पुनर्निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed