फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Election BJP May Field SC Candidates on Two General Seats Along With 13 Reserved Seats

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी तैयारी, सामान्य सीटों पर भी आरक्षित दांव खेल सकती है पार्टी

Mon, 14 Sep 2026 11:39 AM IST
Renu Saklani आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 14 Sep 2026 11:39 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति पर मंथन कर रही है। पार्टी आरक्षित सीटों से आगे बढ़कर सामान्य सीटों पर भी अनुसूचित जाति के प्रतिनिधित्व को आजमाने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Election BJP May Field SC Candidates on Two General Seats Along With 13 Reserved Seats
बीजेपी

विस्तार

अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में अनुसूचित जाति की आरक्षित 13 सीटों के अलावा दो सामान्य वर्ग की सीटों पर भी भाजपा अनुसूचित जाति के प्रत्याशी उतारकर आरक्षित दांव खेल सकती है। प्रदेश में चल रहे शुद्धिकरण विवाद को संगठन पूरी गंभीरता से ले रहा है। लिहाजा, अंदरखाने इस पर विचार किया जा रहा है कि 13 के साथ दो और मिलाकर कुल 15 प्रत्याशी अनुसूचित जाति से हों।

विज्ञापन

2022 के चुनावी नतीजों को देखें तो प्रदेश में कुल 13 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटें हैं। इनमें से नौ पर भाजपा और चार पर कांग्रेस के विधायक चुने गए थे। हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले पर जिस तरह से कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने चर्चा की है, उससे साफ है कि भाजपा इस मुद्दे को लेकर गंभीर है। संगठन का मकसद है कि आरक्षित सीटों में जीत का आंकड़ा बढ़े। लिहाजा, अंदरखाने इस पर विचार चल रहा है कि सामान्य वर्ग की भी दो सीटों पर अनुसूचित जाति के प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जाए। ऐसा करने से संगठन अनुसूचित जाति समाज में अपनी पैठ और मजबूत करना चाहेगा।

विज्ञापन

 

किस अनुसूचित जाति सीट पर कौन सी पार्टी के विधायक

विधानसभा सीट विधायक किस पार्टी का
पुरोला भाजपा
थराली भाजपा
घनसाली भाजपा
राजपुर रोड भाजपा
पौड़ी भाजपा
गंगोलीहाट भाजपा
बागेश्वर भाजपा
सोमेश्वर भाजपा
नैनीताल भाजपा
बाजपुर कांग्रेस
भगवानपुर कांग्रेस
झबरेड़ा कांग्रेस
ज्वालापुर कांग्रेस



 

इसलिए कांग्रेस के लिए अहम है शुद्धिकरण का मुद्दा

2011 की जनगणना के अनुसार, राज्य की कुल 1,00,86,292 आबादी में अनुसूचित जाति की आबादी 18,92,516 यानी 18.76 फीसदी है। 2017 में भाजपा ने 13 एससी आरक्षित सीटों में से 11 सीटें जीती थीं। 2022 में यह संख्या गिरकर नौ पर पहुंच गई थी। हरिद्वार जिले की तीनों एससी आरक्षित सीटें कांग्रेस के खाते में गई थी। ऊधमसिंह नगर की बाजपुर सीट भी कांग्रेस ने जीती थी।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड राजनीति:  कांग्रेस प्रदेशभर में शुरू करेगी काम मांगो अभियान, चमोली जिले से होगी पहले चरण की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed