फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ishan Anuan Singh: टीवीएफ की वेब सीरीज ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ में देखगा दून का सितारा...सफर दिल जीतने वाला

Mon, 04 Dec 2023 06:11 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 04 Dec 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
Ishan Anuan Singh interview Dehradun Actor will be seen in TVF web series Sapna vs Everyone
ईशान अनुअन सिंह - फोटो : amar ujala

परिवार चाहता था कि बेटा एकेडमिक फील्ड में अपना कॅरियर बनाए, लेकिन बेटे के मन में एक्टर बनने की इच्छा घर कर गई थी। फिर क्या परिवार के सपने को भी साकार किया और अपने सपने को भी जिंदा रखा। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेता ईशान अनुअन सिंह की। 15 से अधिक शार्ट फिल्म और वेब सीरीज कर चुके ईशान हाल ही में टीवीएफ की वेब सीरीज ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ में दिखाई देंगे। इसके बाद उनकी एक और ‘माली’ भी रिलीज होगी। अमर उजाला से बातचीत में ईशान ने अपने सफर के बारे में बताया...



आपके पिता चाहते थे कि आप भी उनकी तरह ही एकेडमिक फील्ड में जाएं, लेकिन आप अभिनेता बन गए। यह सब कैसे हुआ?
मेरे नाना और पिता आईआईटियंस और दादा डीएवी कालेज में प्रिंसिपल थे, ऐसे में सभी चाहते थे कि मैं भी एकेडमिक फील्ड में जाऊं। लेकिन, मुझे एक्टिंग के फील्ड में जाना था। बचपन से ही मैं चाहता था कि मैं एक्टिंग करूं। हालांकि मैने इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया, लेकिन मेरा फोकस एक्टिंग के क्षेत्र में ही था। 

Trending Videos
Ishan Anuan Singh interview Dehradun Actor will be seen in TVF web series Sapna vs Everyone
ईशान अनुअन सिंह - फोटो : amar ujala

आप देहरादून से हैं। ऐसे में मुंबई जाकर कॅरियर तलाशना, आपके लिए कितना मुश्किल था?
मेरा जन्म देहरादून में ही हुआ। यहीं से मेरी एजुकेशन हुई। सेंट जोसेफ स्कूल से मेरी एजुकेशन हुई। परिवार में सब चाहते थे कि मुझे आईआईटी करनी हैं। मैने जेपी इंस्टीट्यूट नोएडा में एडमिशन भी लिया। पर, मन मैं एक्टर बनने की इच्छा घर कर गई थी, इसलिए हार नहीं मानी। एक तरफ इंजीनियरिंग चल रही थी तो दूसरी तरफ एक्टिंग के फील्ड में कैसे एंट्री मिले, यह प्रयास चल रहे थे। 

कब मन में यह ख्याल आया कि एक्टर बनना है?
(हंसते हुए) मैं बचपन में जब अपनी नानी के साथ फिल्म देखने जाता था तो बस यही सोचता था कि काश मैं भी इस टीवी के अंदर चले जाता। काश मैं भी इनकी तरह ही एक्टिंग करता। बस यहीं ख्याल मेरे दिल और दिमाग में घर कर गया। स्कूल में पढ़ाई के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने लगा। सभी को यह अच्छा भी लगता था। अच्छे काम पर तारीफ भी मिलती थी। फिर इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान जब घर से बाहर निकला तो एक्टिंग के फील्ड में भी करियर तलाशने लगा।  

Ishan Anuan Singh interview Dehradun Actor will be seen in TVF web series Sapna vs Everyone
ईशान अनुअन सिंह - फोटो : amar ujala

आपको सबसे पहले कब मौका मिला और इसे लोगों ने कितना पसंद किया?
कहते हैं न कि यदि आप सच्चे मन और लगने से कुछ कर रहे हो तो सफलता जरूर मिलती है। मुझे सबसे पहले वेब सीरीज ‘द रेबिट हॉल’ में काम करने का मौका मिला। हालांकि कुछ परिस्थितियां ऐसी बनीं कि यह वेब सीरीज रिलीज नहीं हो पाई। इसके बाद मुझे एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिला। यूएसए और यूके में अमेजन प्राइम में ‘एकेलिप्स’ में काम किया। जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया। इसके बाद फिल्म ‘मैराकी’ में एक राइटर का किरदार भी निभाया। इसके बाद मुझे पहचान मिलने लगी। इसके बाद फिल्म ‘शून्य से शुरुआत’ में काम किया। इसे भी दर्शकों का काफी प्यार मिला। उम्मीद करता हूं मेरी आने वाली फिल्म ‘माली’ पर दर्शक ऐसा ही प्यार लुटाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ishan Anuan Singh interview Dehradun Actor will be seen in TVF web series Sapna vs Everyone
ईशान अनुअन सिंह - फोटो : अमर उजाला

एक्टिंग में कॅरियर बनाते समय काफी उतार-चढ़ाव आते हैं। ऐसे में क्या आपने सोचा कि यदि मैं यहां सफल नहीं हो पाऊंगा तो क्या करुंगा?
बिल्कुल। (हंसते हुए) यह बहुत जरूरी है। मैं इंजीनियर भी हूं। कई कंपनियों में काम भी किया है। वर्तमान में मैं एक कंपनी में सीनियर मैनेजर हूं। मैं फाइनेंसियल इंडिपेंडेट रह सकूं, इसके लिए मैं यह जाब कर रहा हूं। कॅरियर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। जब मैं फिल्म ‘फुकरे रिटर्न’ में काम कर रहा था तो मैं इस कंपनी में काम कर रहा था। दोपहर में फिल्म के सेट में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करता था और रात में कंपनी का काम निपटाता था। 

विज्ञापन
Ishan Anuan Singh interview Dehradun Actor will be seen in TVF web series Sapna vs Everyone
ईशान अनुअन सिंह - फोटो : amar ujala

आपका नाम ईशान अनुअन सिंह है। इस नाम के पीछे का क्या राज है?
ईशान अनुअन सिंह। मेरे मिडिल नेम अनुअन दरअसल मेरे माता और पिता का आशीर्वाद है। मेरी मां अनुपमा और पिता अनिल, दोनों के नाम के पहले दो अक्षरों को जोड़कर यह नाम बनाया गया है। दरअसल, मैं आज जो कुछ भी हूं, इन्हीं की बदौलत हूं। इसलिए मैने यह निर्णय लिया। 

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: प्रदेश की मनीषा मिजोरम के राज्यपाल की ADC नियुक्त, देश की पहली महिला भारतीय सशस्त्र बल अधिकारी बनीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed