फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Congress to Launch Kaam Mango Abhiyan From Joshimath Campaign to Run Across Blocks for Two Months

उत्तराखंड राजनीति: कांग्रेस प्रदेशभर में शुरू करेगी काम मांगो अभियान, चमोली जिले से होगी पहले चरण की शुरुआत

Mon, 14 Sep 2026 11:20 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 14 Sep 2026 11:20 AM IST
सार

बेरोजगारी और पलायन के मुद्दे पर कांग्रेस अब ब्लॉक स्तर तक अभियान को ले जाने की तैयारी में है। संगठन ने स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Congress to Launch Kaam Mango Abhiyan From Joshimath Campaign to Run Across Blocks for Two Months
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से प्रदेशभर में काम मांगो अभियान शुरू किया जाएगा। चमोली जिले के जोशीमठ से इस अभियान की शुरूआत की जाएगी। आगामी दो माह तक हर ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे।

विज्ञापन

रविवार को कांग्रेस भवन में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित फर्स्वाण की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी दीपक राठौर विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, युवाओं के पलायन और स्थानीय स्तर पर रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध न होने के मुद्दे पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

बैठक के बाद प्रेसवार्ता में उत्तराखंड प्रभारी दीपक राठौर ने कहा कि उत्तराखंड के गांवों को मजबूत किए बिना राज्य का समग्र विकास संभव नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय संसाधनों, मनरेगा, लघु व कुटीर उद्योग, कृषि, बागवानी, पशुपालन, पर्यटन और स्वरोजगार के माध्यम से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के युवाओं को सम्मानजनक रोजगार देने की मांग
इसके लिए सरकार को ठोस और दीर्घकालिक रोजगार नीति बनानी चाहिए। सरकारी विभागों के खाली पदों पर शीघ्र भर्ती, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, स्वरोजगार योजनाओं को प्रभावी बनाने और गांवों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में सरकार को तत्काल कदम उठाने के लिए विवश किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष ललित फर्स्वाण ने कहा कि सरकार की ओर से रोजगार व स्वरोजगार के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर युवाओं को उनकी योग्यता और आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त रोजगार उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। काम मांगो अभियान का उद्देश्य सरकार से रोजगार की भीख मांगना नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं के लिए उनके अधिकार का काम और सम्मानजनक रोजगार मांगना है। अभियान की शुरूआत चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक से की जाएगी।



ये भी पढ़ें...देहरादून:  पत्नी से मारपीट, तीन तलाक...बहनोई के साथ हलाला करने का दबाव, आपबीती लेकर पुलिस के पास पहुंची महिला

पहले चरण में चमोली, हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंहनगर व नैनीताल जिलों में अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी, गढ़वाल मंडल प्रभारी गंभीर सिंह जयाड़ा, देहरादून प्रभारी धीरज देसाई, हीरा पाल सिंह, हरिद्वार प्रभारी विमल भारती, रूडकी प्रभारी गौरव शर्मा, नैनीताल प्रभारी सौरभ, हल्द्वानी महानगर विजय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed