फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: खाई में समाया हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग का बड़ा हिस्सा, सात नेशनल हाईवे समेत 284 सड़कें बंद, तस्वीरें...

Sat, 28 Aug 2021 09:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 28 Aug 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Update Today Latest News: 284 roads including seven national highways closed Photos
भूस्खलन से रास्ता बंद - फोटो : भूस्खलन से रास्ता बंद

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और भूधंसाव से सात नेशनल हाईवे समेत कुल 284 सड़कें बंद हैं। शुक्रवार को इनकी संख्या 219 थी। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर तपोवन से मलेथा तक वाहनों का आवागमन बंद है।



लोनिवि की ओर से शनिवार को 71 सड़कों को खोलने का काम किया गया, लेकिन दूसरी तरफ 112 सड़कें अवरुद्ध हो गईं। वहीं, हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो गांव के पास सड़क का एक हिस्सा टूटकर खाई में समा गया। 

उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर 12 घंटे बाद हुई आवाजाही, ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे की मरम्मत शुरू

शनिवार को लोनिवि की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में सात नेशनल हाईवे, 16 स्टेट हाईवे, नौ जिला मार्ग, सात अन्य जिला मार्ग, 40 ग्रामीण सड़कें (सिविल) और 33 ग्रामीण सड़कें पीएमजीएसवाई की यातायात के लिए बाधित हैं। लोनिवि, बीआरओ और दूसरी एजेंसियों की ओर से सड़कों को खोलने की कार्रवाई लगातार जारी है।

शनिवार को चार एनएच, 17 स्टेट हाईवे, तीन जिला मार्ग, चार अन्य जिला मार्ग, 28 ग्रामीण सड़कों और 15 पीएमजेएसवाई की सड़कों को खोलने का काम किया गया। लोनिवि ने कुल 71 सड़कों से मलबा हटाकर उन्हें यातायात के लिए सुचारु किया। विभिन्न मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी की संख्या भी बढ़ा दी गई है। 

Uttarakhand Weather Forecast Update Today Latest News: 284 roads including seven national highways closed Photos
भूस्खलन से रास्ता बंद - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार तक 314 जेसीबी को काम पर लगाया गया था, जबकि शनिवार को इनकी संख्या बढ़ाकर 349 कर दी गई है। नेशनल हाईवे को खोलने के काम पर 136 जोसीबी मशीनों को लगाया गया है। लोनिवि के प्रमुख अभियंता हरिओम शर्मा ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर सड़कों को खोलने की कार्रवाई की जा रही है।

Uttarakhand Weather Forecast Update Today Latest News: 284 roads including seven national highways closed Photos
बारिश से धंसी सड़क - फोटो : अमर उजाला

लगातार हो रही बारिश के कारण मलबा आने से सड़कें पुन: बंद हो जा रही हैं। बारिश रुकने के बाद ही सड़कों को पूरी तरह से खोला जा सकेगा। इस दौरान उन्होंने लोगों से बहुत जरूरी होने पर ही पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने की सलाह दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Update Today Latest News: 284 roads including seven national highways closed Photos
भूस्खलन से रास्ता बंद - फोटो : अमर उजाला

बारिश ने लोगों के लिए आफत खड़ी कर दी है। शुक्रवार रात से हो रही तेज बारिश से शनिवार तड़के हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो गांव के पास सड़क का एक हिस्सा टूटकर खाई में समा गया। किसी तरह छोटे वाहनों को निकाला गया, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। छोटे वाहनों के लिए भी मार्ग पर आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। नैनीताल से आ रहे वाहनों को रूसी बाईपास होते हुए भेजा गया। इससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में अधिक  समय लगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Update Today Latest News: 284 roads including seven national highways closed Photos
भूस्खलन से टूटा सड़क का हिस्सा - फोटो : अमर उजाला

विभाग के अवर अभियंता विवेक कुमार ने बताया कि मार्ग को फिलहाल यातायात के लिए खोल दिया गया। दूसरी ओर वीरभट्टी में भी रात में आए मलबे को शनिवार सुबह साफ कर 7 बजे यातायात शुरू किया गया लेकिन 9 बजे एक बार फिर मलबा गिरने से 1 घंटे तक यातायात बाधित हो गया। वहीं शाम चार बजे फिर मलबा आने से मार्ग बंद हो गया, जिसे पांच बजे खोल दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed