ऋषिकेश में रानीपोखरी में मोटरपुल धंसने के बाद देहरादून जाने वाले वाहनों को वाया नेपाली फार्म, भानियावाला डायवर्ट करने से दिनभर जाम लगता रहा। छह किलोमीटर के सफर तय करने में लोगों को एक घंटे का समय लगा। रायवाला से गुमानीवाला तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।
उत्तराखंड: बारिश से उफान पर नदियां, ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर बीच से टूटा पुल, कई गाड़ियां बहीं, तस्वीरें...
रानीपोखरी में मोटरपुल का हिस्सा ढहने के बाद प्रशासन रानीपोखरी देहरादून की ओर जाने वाले वाहनों को वाया नेपाली फार्म के रास्ते भेज रहा है। शनिवार को सुबह आठ बजे से हाईवे पर जाम लगने लगा। स्थिति यह थी कि रायवाला स्थित अंडरपास से नेपाली फार्म अंडरपास, गढ़ी श्यामपुर स्थित पेेट्रोल पंप के सामने तीन-तीन लाइनें लग रही है। बाइक सवार कच्चे रास्ते से अपने वाहनों को निकाल रहे थे।
खदरी स्थित रेलवे क्रासिंग तक दो-दो लाइनें लगी थी। इससे आगे भी विपरीत दिशा से आने वाले वाहन चालकों की ओर से तीन-तीन लाइनें लगाने से स्थिति और बेेकार हो गई, भले ही यातायात को नियंत्रित करने में पुलिसकर्मी भी बेबस दिखे। हाईवे पर दिल्ली की सड़कों जैसे नजारा था। दिल्ली से ऋषिकेश आ रहे रोडवेज बस कंडक्टर ने बताया कि रायवाला से गुमानीवाला आने में एक घंटे का समय लग गया।
2 of 5
ऋषिकेश में पुल ढहने के बाद लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश से देहरादून जाने वाली रोडवेज बसों में 15 रुपये बढ़ा हुआ किराया लेने पर यात्री परिचालक से बहस करते रहे। यात्रियों का कहना था कि रानीपोखरी का जो पुल टूटा उसके लिए लोनिवि और सिंचाई विभाग जिम्मेदार है, अधिकारियों की लापरवाही से पुल का हिस्सा ढहा है।
3 of 5
ऋषिकेश में लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे उन पर (यात्रियों पर) आर्थिक बोझ डालना ठीक नहीं है। जो 15 रुपये अतिरिक्त किराया लिया जा रहा है उसे सरकार को माफ कर देना चाहिए। देहरादून का किराया पहले 70 रुपये था जो बढ़कर 85 रुपये हो गया है।
4 of 5
ऋषिकेश में लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
जाखन नदी का जलस्तर कम होते ही लोनिवि ऋषिकेश डिवीजन वैकल्पिक मार्ग बनाएगा। थानो भोगपुर के मध्य बिदालना नदी के रौखड़ और घमंडपुर अठूरवाला मार्ग को मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा। लोनिवि देहरादून के अधीक्षण अभियंता पीएस बृजवाल ने बताया कि अभी विभाग की ओर से जाखन और बिदालना नदी के पानी कम होने का इंतजार किया जा रहा है।
5 of 5
ऋषिकेश में लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
नदी का जलस्तर कम होते ही प्राथमिकता के आधार पर रानीपोखरी में नदी में रास्ता बनाने काम किया जाएगा। बिदालना नदी के रपटे पर आए मलबे को हटाकर वहां पर वाहनों के लिए सुगम किया जाएगा। यह वाहन थानो होते हुए रायपुर जाएंगे। वहीं जाखन नदी में घमंडपुर के पास भी रपटे को दुरुस्त किया जाएगा, यहां से भी वाहनों को अठूरवाला होते हुए जौलीग्रांट पुलिस चौकी के सामने वाले चौक पर निकाला जाएगा।