{"_id":"674065c950a2b9cbbe04c9c1","slug":"uttarakhand-rudrapur-crime-wife-lover-murder-brutally-her-husband-for-love-affair-2024-11-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिश्तों का कत्ल: अवैध संबंधों के आड़े आया पति...तो पत्नी ने प्रेमी के हाथों खुद उजड़वा दिया अपना सुहाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तों का कत्ल: अवैध संबंधों के आड़े आया पति...तो पत्नी ने प्रेमी के हाथों खुद उजड़वा दिया अपना सुहाग
Fri, 22 Nov 2024 04:54 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:54 PM IST
सार
Uttarakhand Crime News: ऑटो चालक कई दिनों से गायब था। पत्नी ने उसके गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज की थी। लेकिन उसका शव मिलने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
विज्ञापन
1 of 5
पत्नी ने कराई पति की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तराखंड के रुद्रपुर में नौ दिन से लापता ऑटो चालक सुमित (24) का शव पुलिस ने आज प्रीत विहार क्षेत्र में नदी किनारे स्थित गड्ढे से बरामद किया है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। बताया कि चालक की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने तीन साथियों के साथ मिलकर गला दबाकर की थी। मृतक की पत्नी और प्रेमी के बीच अवैध संबंधों के आड़े आने पर हत्या की गई।
शुक्रवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 16 नवंबरर को रेनू ने अपने पति के गायब हो जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी जांच प्रभारी चौकी रंपुरा गणेश भट्ट के सुपुर्द की गई।
इसी गड्ढे में मिला था चालक का शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुमशुदा सुमित की खोजबीन के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया। संदिग्धों से पूछताछ की गई और सर्विलांस की मदद ली गई। जिसके आधार पर संदिग्ध गणेश पुत्र पूरन निवासी रंपुरा थाना रुद्रपुर से पूछताछ की गई। लेकिन गणेश लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा।
3 of 5
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सख्ती से पूछताछ की गई तो गणेश पुलिस की सख्ती से टूट गया और उसने जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि सुमित की पत्नी रेनू के प्यार में पड़कर रेनू के कहने पर उसने अपने साथियों वंश, दीपक, शिवम और गोविन्दा के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मौके पर तैनात पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने सुमित की गला दबाकर हत्या की बाद में शव प्रीत विहार से आगे कल्याणी नदी के पास खेत में गड़ढा खोदकर दबा दिया। पुलिस ने वंश, दीपक और सुमित की पत्नी रेनू से विस्तृत पूछताछ की। सभी ने अपने अपराध को स्वीकारा है।
विज्ञापन
5 of 5
परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों के मुताबिक मृतक का एक पांच साल का बेटा है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता राजू श्रीवास्तव सहित तमाम रिश्तेदार रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस में पहुंच गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।