फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Missing auto driver Dead body found in a Pit murdered due to love affair Rudrapur Uttarakhand News

Rudrapur Crime: नौ दिन से लापता ऑटो चालक का शव गड्ढे से मिला, हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग की बात आई सामने

Fri, 22 Nov 2024 10:54 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)
अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 22 Nov 2024 10:54 AM IST
सार

लापता ऑटो चालक का पुलिस को नौ दिन बाद पता चला। पुलिस ने गड्ढे से ऑटो चालक का शव बरामद किया। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने निकल कर आ रही है। 

विज्ञापन
Missing auto driver Dead body found in a Pit murdered due to love affair Rudrapur Uttarakhand News
मौके पर तैनात पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नौ दिन से रमपुरा से लापता ऑटो चालक सुमित (24) का शव पुलिस ने प्रीत विहार क्षेत्र में नदी किनारे स्थित गड्ढे से बरामद किया है। सीओ सिटी निहारिका तोमर सहित तमाम फोर्स के साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए थे।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की गई है। मृतक ने सात साल पहले लव मैरिज की हुई थी। उसका एक पांच साल का बेटा सन्नी है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता राजू श्रीवास्तव सहित तमाम रिश्तेदार रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस में पहुंच गए।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया
बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी वहां जमा है। हंगामे के आसार  को देखते हुए वहां पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित चारी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग से चलते हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun Car Accident: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी मॉनिटरिंग कमेटी ने लिया हादसे का संज्ञान, शासन से किए सवाल

बुधवार को लोगों ने कोतवाली का घेराव किया था तो पुलिस सक्रिय हुई थी। इधर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि जब तक दो अन्य आरोपियों को नहीं पकड़ा जाएगा तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed