फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather: बदरीनाथ में कड़ाके की ठंड से जम गई इंद्रधारा, केदारनाथ में भी माइनस 5 डिग्री पहुंचा तापमान, तस्वीरें

Fri, 22 Nov 2024 04:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Nov 2024 04:05 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: दिसंबर का महीना शुरू होने वाला है, लेकिन पहाड़ों में अभी तक बर्फबारी नहीं शुरू हुई है। हालांकि तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Temperature drops below zero in Badrinath  Indradhara freezes severe cold Visuals
बदरीनाथ में जमी इंद्रधारा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भले मानसून की विदाई के बाद उत्तराखंड में बारिश नहीं हो रही हो, लेकिन सूखी ठंड लोगों को जमकर परेशान करने लगी है। इस वर्ष पहाड़ों में भी अभी तक बर्फबारी भले ही ना हुई हो, लेकिन तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड हो रही है। यहां तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। इसके चलते यहां बहने वाले नाले और झरने जमने लगे हैं। बदरीनाथ धाम के समीप बहने वाली इंद्रधारा भी जम चुकी है।

Uttarakhand: प्राधिकरण गठित कर अगले वर्ष की यात्रा तैयारियों में जुटें, सीएम बोले-सभी हितधारकों की ली जाए राय

Trending Videos
Uttarakhand Weather Temperature drops below zero in Badrinath  Indradhara freezes severe cold Visuals
बदरीनाथ में जमी इंद्रधारा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

केदारनाथ में भी शाम होते ही तापमान में गिरावट आ रही है। रात को यहां तापमान माइनस 5 तक पहुंच रहा है, जिससे पानी व पाला जम रहा है और सुबह कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Uttarakhand Weather Temperature drops below zero in Badrinath  Indradhara freezes severe cold Visuals
बदरीनाथ में जमी इंद्रधारा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बीते 3 नवंबर को केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। अब धाम में पुनर्निर्माण से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं के मजदूर व कुछ पदाधिकारी मौजूद है। बीते दस दिनों से धाम में ठंड का प्रकोप बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Temperature drops below zero in Badrinath  Indradhara freezes severe cold Visuals
बदरीनाथ में जमी इंद्रधारा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यहां पूर्वान्ह 11 बजे से अपराह्न बाद 4 बजे तक मौसम ठीक रह रहा है। शाम 5 बजे के बाद यहां शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से ठंड हो रही है। साथ ही रात को तापमान मानइस में जा रहा है, जिससे पानी जमने लगा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Temperature drops below zero in Badrinath  Indradhara freezes severe cold Visuals
बदरीनाथ में जमी इंद्रधारा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया कि रात को तापमान माइनस 5 तक पहुंच रहा है, जबकि दिन में तापमान 8 डिग्री तक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed