फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीजेपी विधायक दल की बैठक: सीएम को लेकर सस्पेंस के बीच उत्तराखंड में बढ़ी हलचल, तस्वीरों में देखिए सियासी माहौल

Mon, 21 Mar 2022 05:48 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 21 Mar 2022 05:48 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Next CM Rajnath Singh Decide After BJP Legislature Party Meeting, see photos
राजनाथ सिंह पहुंचे देहरादून - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला कुछ ही देर में हो जाएगा लेकिन इससे पहले देहरादून में  हलचल बढ़ गई है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के देहरादून पहुंचते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं और विधायकों का प्रदेश कार्यालय में तांता लग गया है। 


विधायक मंडल दल की होने जा रही बैठक में बीजेपी विधायक दल के नेता चुना जाएगा। प्रदेश के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उनकी मौजूदगी में देहरादून में होने वाली बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी। 
 

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज, राजनाथ सिंह करेंगे नाम का एलान, एक-दो नहीं सात लोग हैं रेस में

बैठक में भाग लेने के लिए चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी समेत प्रदेश के सभी राज्यसभा व लोकसभा सांसद और नवनिर्वाचित विधायक बैठक में पहुंच गए हैं। राजनाथ सिंह यहां सबसे पहले एक होटल में पहुंचे। जहां कार्यकारी सीएम धामी ने उनका स्वागत किया। मीनाक्षी लेखी, प्रह्लाद जोशी, दुष्यंत गौतम, अनिल बलूनी, निशंक, सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल सभी यहां पहुंच गए हैं। 

Uttarakhand Next CM Rajnath Singh Decide After BJP Legislature Party Meeting, see photos
राजनाथ सिंह के स्वागत के लिए खड़े सांसद - फोटो : अमर उजाला
अभी एक होटल में बैठक होगी, जिसके बाद आगे विधायक दल की बैठक होगी। विधयकों में से मुख्यमंत्री नहीं होने की चर्चाएं तेज हो रही हैं। धामी और बलूनी के नाम पर मुहर लगाने की संभावनाएं भी ज्यादा हैं।
Uttarakhand Next CM Rajnath Singh Decide After BJP Legislature Party Meeting, see photos
भाजपा प्रदेश कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल करने वाली भाजपा में कई दिनों से मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में होने वाली बैठक में पार्टी हाईकमान के फैसले के अनुसार मुख्यमंत्री के नाम पर एलान कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Next CM Rajnath Singh Decide After BJP Legislature Party Meeting, see photos
भाजपा कार्यालय पहुंचे विधायक - फोटो : अमर उजाला
नए मुख्यमंत्री के लिए कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, ऋतु खंडूरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी के नाम चर्चाओं में हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand Next CM Rajnath Singh Decide After BJP Legislature Party Meeting, see photos
राजनाथ सिंह के स्वागत के लिए खड़े सांसद - फोटो : अमर उजाला
विधायक मंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। 23 मार्च को मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार 22 मार्च को देहरादून में झंडा जी का मेला है, इस कारण कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को देखते हुए 23 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह करने की तैयारी चल रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
उत्तराखंड में सीएम के नाम पर सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। प्रदेश के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में देहरादून में होने वाली बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed