विकासनगर: हरबर्टपुर में कार मैकेनिक की दुकान में लगी भीषण आग,सामान जलकर राख, बाहर खड़ी क्रेन भी चपेट में आई
हरबर्टपुर के पास एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सामान बचाया नहीं जा सका।
विस्तार
हरबर्टपुर के पांवटा रोड स्थित एक कार मैकेनिक की दुकान में रात आग लग गई। आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं, दुकान के बाहर खड़ी एक क्रेन भी आग की चपेट में आ गई और जल गई।
जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब दो बजे की है। दुकान में अचानक आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस बीच फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई।
ये भी पढे़ं....उत्तराखंड: बदलने लगा मौसम का मिजाज, अब मैदान से लेकर पहाड़ तक कोहरा बढ़ाएगा सूखी ठंड
सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक दुकान में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था। बाहर खड़ी क्रेन को भी आग से नुकसान पहुंचा।
