फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां पूर्णागिरि मेला शुरू: चालीस हजार श्रद्धालुओं ने किए पहले दिन दर्शन, देवी सती से जुड़े इस स्थान के खास हैं मायने, तस्वीरों में देखें...

Sun, 20 Mar 2022 04:26 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर/पूर्णागिरि धाम (चंपावत)
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर/पूर्णागिरि धाम (चंपावत) Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 20 Mar 2022 04:26 PM IST
विज्ञापन
Maa Purnagiri Mela 2022: Forty thousand devotees visited on the first day, see photos...
पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर भारत का प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेला शुरू हो गया है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने प्रवेशद्वार ठुलीगाड़ में रिबन काटकर मेले का उद्घाटन किया। पहले दिन 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए। मेला तीन महीने तक चलेगा। पहले दिन ठुलीगाड़ में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और छोलिया नृत्य ने भी छटा बिखेरी।



कमिश्नर ने कहा कि यहां उमड़ने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए पूर्णागिरि मेले को राजकीय मेले का दर्जा दिया जाना चाहिए। इसके लिए अपनी ओर से पहल करने के साथ ही डीएम से प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। डीएम ने कहा कि मेले को भव्य रूप दिया जाएगा। मेले में आने वाली दिक्कतों और सुझाव लेने के लिए मेला संचालन समिति के एक सदस्य को इस बार जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें...ऐतिहासिक मेला: 90 फीट ऊंचा ध्वजदंड कंधों पर उठाकर पहुंची संगत, तस्वीरों में देखिए रोशनी में नहाया दरबार साहिब, उमड़ा आस्था का सैलाब

जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, सचिव सुरेश तिवारी और कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी ने मेले की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सहयोग देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि 2023 के मेले से पूर्व पूर्णागिरि धाम के रज्जुमार्ग का काम पूरा होने से लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

Maa Purnagiri Mela 2022: Forty thousand devotees visited on the first day, see photos...
पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
मां पूर्णागिरि मेले का खास महत्व है। उत्तर भारत का यह सबसे बड़ा मेला माना जाता है। यूपी-बिहार से भी यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस स्थान पर देवी सती की नाभि का भाग गिरा था। शक्तिपीठों में से एक इस शक्तिपीठ को लेकर मान्यता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है। 
 
Maa Purnagiri Mela 2022: Forty thousand devotees visited on the first day, see photos...
छोलिया नृत्य करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
डीएम विनीत तोमर ने कहा कि मेले की व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि मेले में सुरक्षा के लिए पुलिस बल के अलावा जगह-जगह सीसीटीवी लगाए गए हैं।वहीं मेला मजिस्ट्रेट हिमांशु कफल्टिया ने कहा कि मेले को पर्यटन के लिहाज से विस्तार देने के अलावा कोविड से बचाव के लिए जिले के शुरुआती बिंदु जगबुड़ा सहित कई जगह जांच और अन्य एहतियाती उपाय किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Maa Purnagiri Mela 2022: Forty thousand devotees visited on the first day, see photos...
पूर्णागिरि मेला - फोटो : अमर उजाला
मां पूर्णागिरि धाम मेले में तीर्थयात्रियों की आवाजाही के लिए जीप-टैक्सियों के अलावा रोडवेज ने भी दस बसें चलाई हैं। वहीं रेलवे 20 मार्च से तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए मेला स्पेशल सवारी गाड़ी चलाएगा। यह ट्रेन कासगंज-टनकपुर-कासगंज के बीच रविवार से 15 जून तक चलेगी।
 
विज्ञापन
Maa Purnagiri Mela 2022: Forty thousand devotees visited on the first day, see photos...
पूर्णागिरि मेला - फोटो : अमर उजाला
पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज कठायत, पूर्णागिरि क्षेत्र की ग्राम प्रधान मंजू पांडेय, योगेश पांडेय, देव कलोनी, मनोज पांडेय, मोहन पांडेय, जगदीश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य किरन देवी, एडीएम एससी द्विवेदी, मेलाधिकारी भगवत पाटनी, सीओ अविनाश वर्मा, एसएसबी के एसी आरएन विश्वास, एआरटीओ सुरेंद्र कुमार, तहसीलदार पिंकी आर्य इस दौरान मौजूद रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed