Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Literature Festival AR Rahman and Imtiaz Ali share untold stories from their creative journeys

लिटरेचर फेस्टिवल: एआर रहमान और इम्तियाज अली ने साझा किए रचनात्मक सफर के अनसुने किस्से, बोले-मैं एक श्रोता हूं

Fri, 27 Nov 2026 10:37 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 27 Nov 2026 10:37 PM IST
सार

एआर रहमान ने कहा कि संगीतकार बनने से पहले वह खुद एक श्रोता और संगीत के उपभोक्ता हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने जानबूझकर फिल्मों को अपना कॅरिअर नहीं चुना था, बल्कि पिता की विरासत के चलते इस क्षेत्र में आए। किसी गीत को खास बनाने वाले जादुई तत्व की तलाश में वह रिकॉर्डिंग के दौरान लगातार नए प्रयोग करते रहते हैं।

विज्ञापन
Literature Festival AR Rahman and Imtiaz Ali share untold stories from their creative journeys
एआर रहमान और इम्तियाज अली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

साउंड्स एंड स्टोरीज - द मेकिंग ऑफ आइकॉन्स में ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान और फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली ने अपनी रचनात्मक यात्राओं के कई अनसुने किस्से साझा किए। इदा अली के साथ हुई बातचीत में संगीत और सिनेमा के गहरे रिश्ते, दोनों कलाकारों के आपसी सहयोग और फिल्मों के लिए संगीत तैयार करने की रचनात्मक प्रक्रिया पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


अपने लोकप्रिय गीतों का जिक्र करते हुए रहमान ने बताया कि फिल्म हाईवे के पटाखा गुड्डी और माही वे की शुरुआती धुनें एक जैसी संगीत संरचना से निकली थीं। वहीं, अगर तुम साथ हो गीत को खास पहचान देने में अरिजीत सिंह की आवाज की अहम भूमिका रही। कलाकार के विकास में रचनात्मक आलोचना के महत्व पर उन्होंने कहा कि किसी कलाकार के लिए हल्का-सा अपमान भी जरूरी होता है, बशर्ते वह सही व्यक्ति की ओर से हो।
विज्ञापन


देहरादून: साहित्य, कला और सिनेमा के रंगों से सजा लिटरेचर फेस्टिवल, दिग्गजों ने साझा किए अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Literature Festival AR Rahman and Imtiaz Ali share untold stories from their creative journeys

रॉकस्टार के तीन गाने पहले ही तैयार कर चुके थे रहमान

इम्तियाज अली ने रहमान के साथ अपने रचनात्मक जुड़ाव और फिल्म रॉकस्टार के निर्माण से जुड़े दिलचस्प अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी आया, जब दोनों एक-दूसरे से फिल्म को लेकर बातचीत शुरू करने का इंतजार कर रहे थे। बाद में पता चला कि रहमान तब तक फिल्म के लिए तीन गाने तैयार कर चुके थे। फिल्म अमर सिंह चमकीला का जिक्र करते हुए इम्तियाज ने बताया कि इश्क मिटाए गीत का विचार फिल्म बनने से काफी पहले ही आकार ले चुका था। चमकीला की कहानी उन्हें पंजाब के संदर्भ में बेहद प्रासंगिक लगी। उन्होंने रहमान के व्यक्तित्व और उनके साथ काम करने को लेकर फिल्म जगत में शुरुआती दिनों के आकर्षण को भी याद किया। अपनी रचनात्मक यात्राओं और जीवन के उद्देश्य पर बात करते हुए इम्तियाज अली ने कहा कि हम यहां कुछ और पाने और कुछ और खोजने के लिए हैं। संवाद के दौरान दोनों कलाकारों ने बताया कि संगीत और सिनेमा की दुनिया में नए प्रयोग, आपसी समझ और लगातार कुछ नया खोजने की चाह ही रचनात्मकता को आगे बढ़ाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed