फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: ऋषिकेश में एयरटेल के कॉल सेंटर हेड और मैनेजर गंगा में डूबे, हरिद्वार में गंगनहर में गिरा वाहन, तस्वीरें

Sun, 05 Sep 2021 10:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 05 Sep 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: two noida tourist drown in rishikesh, panipat tourist vehicle fell into gangnahar watch photos
वीकेंड पर ऋषिकेश और हरिद्वार में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

नोएडा से मुनिकीरेती घूमने आए एयरटेल कंपनी के दल के दो सदस्य गंगा में डूब गए। कंपनी के सेंटर हेड गंगा में आचमन के लिए उतरे थे। इस दौरान पैर फिसल से वह बहने लगे। सेंटर हेड को बचाने के चक्कर में कंपनी का एक मैनेजर भी तेज बहाव की चपेट में आ गया।



मौज-मस्ती पड़ रही भारी: ऋषिकेश में बिना गहराई जाने गंगा में उतर रहे पर्यटक, आठ महीने में 18 लोग गंवा चुके जान

दोनों ही नदी की तेज धारा में ओझल हो गए। दल के सदस्यों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला सका। मुनिकीरेती थानाध्यक्ष कमलमोहन भंडारी ने बताया कि नोएडा की एयरटेल एंड्राइड कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों का दल योगनगरी घूमने आया था। 

हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे: योगनगरी में वीकेंड पर गर्मी के बीच जाम से हलकान हुए पर्यटक, एंबुलेंस भी फंसी, तस्वीरें...  

रविवार सुबह करीब 9 बजे कंपनी के सेंटर हेड राहुल सिंह (36) पुत्र स्व. प्रेमपाल सिंह निवासी कलाम पुलिस लाइन मार्ग बुलंदशहर उत्तर प्रदेश रामझूला पुल के पास स्थित दर्शन कॉलेज घाट पर गंगा में आचमन के लिए उतरे थे। 

देहरादून-नैनीताल: वीकेंड पर गुलजार हुए पर्यटन स्थल, खुशनुमा मौसम में खूब की मौज मस्ती, तस्वीरें... 

uttarakhand news: two noida tourist drown in rishikesh, panipat tourist vehicle fell into gangnahar watch photos
दोनों की गंगा में तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला

अचानक पैर फिसलने से सेंटर हेड गंगा में बहने लगे। मौके पर मौजूद कंपनी के मैनेजर भानुमूर्ति (37) पुत्र एबीएस नारायण निवासी मयूर विहार फेस वन ईस्ट पूर्वी दिल्ली 91 उसे बचाने के लिए गंगा में उतर गए, लेकिन वह भी गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गए।

uttarakhand news: two noida tourist drown in rishikesh, panipat tourist vehicle fell into gangnahar watch photos
दोनों की गंगा में तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला

कुछ देर बाद दोनों ही गंगा की धारा में ओझल हो गए। उनके साथ आए रोहित सिंह पुत्र राजेश्वर निवासी सेक्टर 62 नोएडा उत्तर प्रदेश और रविंद्र कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी 7012 प्रॉमाउंट रिपब्लिक गाजियाबाद उत्तर प्रदेश ने बताया कि वीकेंड पर वह सभी नोएडा से मुनिकीरेती घूमने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news: two noida tourist drown in rishikesh, panipat tourist vehicle fell into gangnahar watch photos
दोनों की गंगा में तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में महज आठ महीने में 18 पर्यटक अपनी जान गंवा चुके हैं। जिनमें से छह पर्यटकों के शव अभी तक बरामद नहीं हो पाए हैं। हैरत की बात यह है कि इस सब के बावजूद मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला पुलिस की ओर से गंगा घाटों पर पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।  

विज्ञापन
uttarakhand news: two noida tourist drown in rishikesh, panipat tourist vehicle fell into gangnahar watch photos
गंगनहर में गिरा वाहन - फोटो : अमर उजाला

वहीं हरिद्वार के थाना कनखल क्षेत्र में रविवार तड़के पानीपत के यात्रियों का वाहन नहर में गिर गया। जिसमें ड्राइवर राजेश की मौत हो गई है और अन्य यात्री रविंदर निवासी समालखा पानीपत घायल है। जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। प्रेम नगर आश्रम चौक नेशनल हाईवे के पास वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed