{"_id":"6134d68b8ebc3ec7777a3303","slug":"rishikesh-news-18-tourist-death-due-to-drown-in-ganga-within-eight-months","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौज-मस्ती पड़ रही भारी: ऋषिकेश में बिना गहराई जाने गंगा में उतर रहे पर्यटक, आठ महीने में 18 लोग बहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौज-मस्ती पड़ रही भारी: ऋषिकेश में बिना गहराई जाने गंगा में उतर रहे पर्यटक, आठ महीने में 18 लोग बहे
ऋषिकेश के मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। पर्यटक गर्मी से निजात पाने के लिए गंगा की ओर रुख करते हैं। नदी की गहराई और तटों का अंदाजा न होने के कारण वे पक्के घाटों को छोड़कर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में मौज-मस्ती करने के लिए नदी में उतर जाते हैं। नतीजन वे हादसे का शिकार हो जाते हैं।
मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में महज आठ महीने में 18 पर्यटक बह चुके हैं। इनमें से 12 पर्यटकों के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि 6 का कुछ पता नहीं लग सका है। हैरत की बात यह है कि इस सब के बावजूद मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला पुलिस की ओर से गंगा घाटों पर पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।
थाना लक्ष्मणझूला के अंतर्गत बॉबे घाट, संतसेवा घाट, किरमोला घाट, राधेश्याम घाट, भागीरथी घाट और गंगा लाइन अतिसंवेदनशील घाट हैं। वीकेंड पर इन घाटों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। पुलिस की ओर से इन घाटों पर कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया है। खानापूर्ति के लिए यहां पत्थरों पर खतरा लिखकर इतिश्री की गई है।
2 of 6
ऋषिकेश में गंगा अटखेलियां करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, थाना मुनिकीरेती क्षेत्र की बात करें तो तपोवन स्थित नीमबीच, सच्चाधाम घाट, दर्शन कॉलेज घाट और पूर्णानंद घाट अतिसंवेदनशील घाट हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से यहां सैलानियों की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। वर्ष 2019 में 16 और वर्ष 2020 में 15 पर्यटक इन घाटों पर अपनी जान गंवा चुके हैं।
3 of 6
ऋषिकेश में गंगा में बहे पर्यटक की खोजबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मुनिकीरेती थानाध्यक्ष कमलमोहन भंडारी और लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि गंगा तटों और घाटों पर जल पुलिस की तैनाती रहती है। अतिसंवेदनशील घाटों पर जाने के लिए पर्यटकों को रोका जाता है, लेकिन पर्यटक नजर बचाकर निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ऋषिकेश में गंगा में बहे पर्यटक की खोजबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को भी नोएडा से मुनिकीरेती घूमने आए एयरटेल कंपनी के दल के दो सदस्य गंगा में डूब गए। कंपनी के सेंटर हेड गंगा में आचमन के लिए उतरे थे। इस दौरान पैर फिसल से वह बहने लगे। सेंटर हेड को बचाने के चक्कर में कंपनी का एक मैनेजर भी तेज बहाव की चपेट में आ गया। दोनों ही नदी की तेज धारा में ओझल हो गए। दल के सदस्यों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला सका।
विज्ञापन
5 of 6
गंगा में बहे पर्यटक की खोजबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मुनिकीरेती थानाध्यक्ष कमलमोहन भंडारी ने बताया कि नोएडा की एयरटेल एंड्राइड कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों का दल योगनगरी घूमने आया था। रविवार सुबह करीब 9 बजे कंपनी के सेंटर हेड राहुल सिंह (36) पुत्र स्व. प्रेमपाल सिंह निवासी कलाम पुलिस लाइन मार्ग बुलंदशहर उत्तर प्रदेश रामझूला पुल के पास स्थित दर्शन कॉलेज घाट पर गंगा में आचमन के लिए उतरे थे। अचानक पैर फिसलने से सेंटर हेड गंगा में बहने लगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।