फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून-नैनीताल: वीकेंड पर गुलजार हुए पर्यटन स्थल, खुशनुमा मौसम में खूब की मौज मस्ती, तस्वीरें... 

Sun, 05 Sep 2021 10:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 Sep 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Tourist Huge Crowd in dehradun and Nainital Tourist Places on Weekends photos
वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

राजधानी देहरादून और नैनीताल में वीकेंड पर पर्यटकों की आवाजाही से पर्यटन स्थल गुलजार दिखे। कोरोना संकट का असर कम होने के साथ ही देहरादून चिड़ियाघर में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है। चिड़ियाघर के अधिकारियों के मुताबिक रविवार को 4000 पर्यटक पहुंचे। इनमें नई दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़ जैसे दूसरे राज्यों के पर्यटक भी शामिल रहे।  



हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे: योगनगरी में वीकेंड पर गर्मी के बीच जाम से हलकान हुए पर्यटक, एंबुलेंस भी फंसी, तस्वीरें...  

पर्यटकों ने तेंदुआ, सांभर, हिरण, काकड़, चीतल जैसे वन्यजीवों के साथ दो दर्जन से अधिक देशी-विदेशी प्रजाति के पक्षियों को देखा। बच्चे सांप बाड़े में कोबरा, करैत, पाइथन रिटीकुलेटेड सांप, रॉक पाइथन, वॉइन स्नेक  समेत दर्जनभर प्रजातियों के सांपों को देखकर रोमांचित हो उठे। बच्चों ने पार्क में लगे झूलों का भी लुत्फ उठाया।  युवाओं ने जिपलाइन, कमांडो नेट और बर्मा ब्रिज जैसे साहसिक खेलों का आनंद लिया। चिड़ियाघर के वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत ने बताया कि बारिश के चलते जिपलाइन, कमांडो नेट और बर्मा ब्रिज जैसे साहसिक खेलों को बंद कर दिया गया था। 

मौज-मस्ती पड़ रही भारी: ऋषिकेश में बिना गहराई जाने गंगा में उतर रहे पर्यटक, आठ महीने में 18 लोग गंवा चुके जान 

वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत की अगुवाई में चिड़ियाघर कर्मचारियों ने हर एक पर्यटक की थर्मल स्कैनिंग करने के साथ ही उनके मास्क की जांच की। इतना ही नहीं चिड़ियाघर में पर्यटकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कराया गया। चिड़ियाघर के कर्मचारी जगह-जगह तैनात किए गए हैं जो पर्यटकों को सोशल डिस्टेंसिंग की याद दिला रहे हैं।

Uttarakhand News: Tourist Huge Crowd in dehradun and Nainital Tourist Places on Weekends photos
वीकेंड पर देहरादून जू पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

उधर, आनंदवन में भी पर्यटक पहुंचने लगे हैं। आनंदवन के वन क्षेत्राधिकारी अखिलेश रावत ने बताया कि रविवार को आनंदवन में 400 पर्यटक पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते पर्यटक नहीं आ रहे थे। लेकिन अब स्थितियां सामान्य हुईं तो पर्यटक आने लगे हैं।

Uttarakhand News: Tourist Huge Crowd in dehradun and Nainital Tourist Places on Weekends photos
वीकेंड पर देहरादून के गुच्चूपानी पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पानी में जाने पर रोक होने के कारण वीकेंड पर सहस्रधारा और गुच्चूपानी पर्यटन स्थल में पर्यटक इन पर्यटन स्थलों की ओर कम ही रुख कर रहे हैं। पिछले दो दिनों में यहां 1500 पर्यटक पहुंचे। जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह चौहान ने बताया कि बारिश बंद होने और पानी का बहाव कम होने पर रोक हटाई जा सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Tourist Huge Crowd in dehradun and Nainital Tourist Places on Weekends photos
वीकेंड पर देहरादून पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह चौहान ने बताया कि बारिश के चलते पानी का बहाव तेज होने पर जिला प्रशासन ने वीकेंड पर यहां पर्यटकों के पानी में उतरने पर रोक लगा रखी है। लिहाजा पर्यटक कम पहुंच रहे हैं। आने वाले समय में यहां पर्यटकों की तादात बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Tourist Huge Crowd in dehradun and Nainital Tourist Places on Weekends photos
नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वहीं, विभिन्न शहरों से नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटकों के लिए रविवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद खास रहा। दिनभर खुशनुमा मौसम के बीच पर्यटकों ने खूब मौज मस्ती की। नगर के पर्यटन स्थलों में सैलानियों की भीड़ रही। इससे कारोबारियों के चेहरों पर रौनक देखने को मिली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed