फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीमारी से उबरने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंच भावुक हुए सांसद अनिल बलूनी, की इस अभियान की शुरुआत

Tue, 23 Feb 2021 09:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Feb 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Rajya sabha MP Anil Baluni Reached Ancestral village first time after Suffering cancer
उत्तराखंड पहुंचे सांसद अनिल बलूनी - फोटो : अमर उजाला

राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी बीमारी से उबरने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव उत्तराखंड के नकोट पहुंचे और कुल देवी माता चंद्रबदनी और क्षेत्रपाल देवता डांडा नागराजा की पूजा अर्चना की। इस दौरान वे भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि बीमारी से जूझते हुए मैंने कुलदेवी व ईष्ट देव की पूजा कर राजनीतिक गतिविधियां शुरू करने का संकल्प लिया था, जिसे आज से शुरू कर रहा हूं। सांसद बलूनी ने गांव में अपने घर से 'मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान' की शुरुआत की। बलूनी ने अपने घर के दरवाजे पर स्टीकर चिपकाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि वे पिछले डेढ़ साल बीमारी से जूझते रहे लेकिन, कभी भी अपने गांव, अपनी संस्कृति और उत्तराखंड से उनका लगाव कम नहीं हुआ। उत्तराखंड से संपर्क निरंतर बना रहा। बलूनी ने कहा कि मेरा पूरा जीवन उत्तराखंड के लिए समर्पित है। कहा कि बीमारी से लड़ने में जनता की दुआएं मेरे साथ रही हैं। कहा मेरी कुलदेवी मां चंद्रबदनी और क्षेत्रपाल देवता डांडा नागराजा का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा। इस दौरान विधायक मुकेश कोली ने सांसद बलूनी से गेंडीछेड़ा झरने के समीप झील निर्माण व श्रीनगर गंगादर्शन से पौड़ी को जोड़ने के लिए रोपवे निर्माण की मांग की।

Uttarakhand News: Rajya sabha MP Anil Baluni Reached Ancestral village first time after Suffering cancer
गांव पहुंचे सांसद अनिल बलूनी ने की अभियान की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों ने बजुण-गड़थ और उमरासू से डांडानागराजा मार्ग के पक्कीकरण की मांग की। इस दौरान उनकी पत्नी दीप्ति बलूनी, पुत्र अक्षत व बेटी सौम्या भी साथ रहे। सांसद बलूनी ने गांव में रहने वाली चाची सुलोचना देवी से भी आशीर्वाद लिया। चाची ने उन्हें गले लगाकर दुलार किया। कहा कि भविष्य में भी वे गांव आते-जाते रहें और ग्रामीणों की समस्याओं का भी प्राथमिकता के साथ समाधान करें। इस दौरान दोनों बहुत भावुक नजर आए। 

Uttarakhand News: Rajya sabha MP Anil Baluni Reached Ancestral village first time after Suffering cancer
सांसद अनिल बलूनी का स्वागत करते विधानसभा अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

अनिल बलूनी के ऋषिकेश पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों ही नेताओं ने प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता की। इस दौरान वे सिंगटाली में रुके। यहां पर ढांगू और यमकेश्वर के लोगों ने उनसे मुलाकात कर पारंपारिक ढोल दमाऊ और मशकबीन की धुन पर उनका स्वागत किया। गंगा नदी में जल्द मोटरपुल बनाने की मांग की। इस दौरान 10 गांवों के ग्राम प्रधानों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Rajya sabha MP Anil Baluni Reached Ancestral village first time after Suffering cancer
सांसद अनिल बलूनी - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम में ढांगू विकास समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी ने सांसद बलूनी को बताया कि 2006 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सिंगटाली में गंगा नदी में तो 270 मीटर लंबे मोटरपुल के साथ ही कौड़ियाला से ब्यासघाट तक 21 किमी. मोटरमार्ग के निर्माण की स्वीकृति दी थी। विश्व बैंक ने इसके लिए करीब 17 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। मोटरमार्ग की कटिंग पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Rajya sabha MP Anil Baluni Reached Ancestral village first time after Suffering cancer
सांसद अनिल बलूनी - फोटो : अमर उजाला

लोनिवि विश्व बैंक खंड पौड़ी गढ़वाल की ओर से सिंगटाली में गंगानदी में मोटरपुल का काम शुरु किया गया था। इस पुल के निर्माण के लिए मिट्टी की टेस्टिंग के साथ ही भूगर्भीय जांच का काम पूरा किया गया था, पुल के टेंडर होने थे, अक्तूबर 2019 में एक एनजीओ की मांग पर शासन की ओर से सिंगटाली में निर्माणाधीन मोटर पुल को शासन की ओर से निरस्त कर दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed