फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: दुनिया के सबसे ऊंचे ट्रेक में शामिल कालिंदी खाल के लिए कोलकाता का ट्रैकिंग दल रवाना, देखें तस्वीरें...

Thu, 02 Sep 2021 07:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Sep 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Kolkata Tourist Group Go to ,kalindi khal-badrinath trek for Trekking Photos
कालिंदी खाल-बदरीनाथ ट्रेक के लिए कोलकाता का दल रवाना - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण के कारण उत्तराखंड में चारधाम यात्रा भले ही बंद हो, लेकिन रोमांच के शौकीन पर्यटक बेझिझक हिमालय की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। दुनिया के सबसे ऊंचे ट्रेक में शामिल कालिंदी खाल-बदरीनाथ ट्रेक के लिए गुरुवार को कोलकाता का एक दस सदस्यीय दल रवाना हुआ है।



दल में एक महिला ट्रेकर भी शामिल हैं। 15 सितंबर तक ट्रेक रूट को पार करना दल का लक्ष्य है। उत्तरकाशी जिले में कोरोना का असर पर्वतारोहण और ट्रैकिंग गतिविधियों पर भी पड़ा, जो अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है।

उत्तराखंड मौसम: कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, यमुनोत्री धाम की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी

स्थानीय माउंटेनियरिंग व ट्रैकिंग कंपनी माउंट हाई विंड के सहयोग से कालिंदी खाल-बदरीनाथ (5940 मीटर) के लिए कोलकाता के ट्रैकरों का दल रवाना हुआ है। दल में अभिषेक दास, भाष्कर विश्वास, तपन कुमार, सुशांत मंडल, सुब्रत दत्ता, विश्वजीत दास, शंखदीप मंडल, तिथि पॉल शामिल हैं। कपिल सिंह व विपिन कुमार इनके गाइड हैं।

माउंटेनियरिंग व ट्रैकिंग कंपनी माउंट हाई विंड के निदेशक जयेंद्र राणा ने बताया कि कोरोना काल के बाद यह दल पहली बार कालिंदीखाल-बदरीनाथ ट्रेक पर जाएगा। इसमें ट्रैकर व गाइड सहित कुल 26 लोग शामिल हैं। बताया कि 29 अगस्त को रवाना हुए दल का लक्ष्य 15 सितंबर तक ट्रेक रूट को पार करने का है। 

Uttarakhand News: Kolkata Tourist Group Go to ,kalindi khal-badrinath trek for Trekking Photos
कालिंदी खाल-बदरीनाथ ट्रेक के लिए कोलकाता का दल रवाना - फोटो : अमर उजाला

उत्तरकाशी जिले में कालिंदीखाल ट्रेक गंगोत्री और बदरीनाथ धाम को जोड़ता है। करीब 90 किमी लंबा यह ट्रेक प्राकृतिक सुंदरता के साथ रोमांच से भरपूर है, जो गंगोत्री, गोमुख से शुरू होता है।

Uttarakhand News: Kolkata Tourist Group Go to ,kalindi khal-badrinath trek for Trekking Photos
कालिंदी खाल-बदरीनाथ ट्रेक - फोटो : अमर उजाला

ट्रेक पर ट्रैकर तपोवन, नंदनवन होते हुए भागीरथी समूहों की चोटियों के साथ शिवलिंग चोटी के दर्शन करते हैं। वासुकी ताल, कालिंदी खाल दर्रे से होते हुए घस्तोली, अरवा ताल होकर माणा बदरीनाथ पहुंचते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Kolkata Tourist Group Go to ,kalindi khal-badrinath trek for Trekking Photos
कालिंदी खाल-बदरीनाथ ट्रेक - फोटो : अमर उजाला

उधर, उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री धाम में आसपास पहाड़ियों की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई। यमुनोत्री धाम के आसपास कालिंदी पर्वत, सप्त ऋषिकुंड, गरुणगंगा आदि चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई। ऊच्च हिमालयी क्षेत्र में ट्रैकिंग के लिहाज से भी बर्फबारी अच्छी मानी जाती  है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Kolkata Tourist Group Go to ,kalindi khal-badrinath trek for Trekking Photos
यमुनोत्री धाम की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

यमुनोत्री धाम के पुजारी आशुतोष उनियाल ने बताया कि पिछले दो दिनों से यमुनोत्री धाम में रुकरुक कर बारिश हो रही है। जिसके चलते यहां तापमान में काफी गिरावट आ गई है। धाम के आसपास पहाड़ियों पर बुधवार देर रात से बृहस्पतिवार सुबह तक बर्फबारी हुई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed