देहरादून में बुधवार को कॉलेज के एक प्रोजेक्ट को पूरा करने गुच्चूपानी गए तीन छात्र टौंस नदी में फंस गए। यह सूचना जब एसडीआरएफ को मिली तो टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम ने अंधेरे के बीच ही तीनों युवकों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें... ऋषिकेश: स्वीमिंग पूल में डूबने से हापुड़ के पर्यटक की मौत, मस्ती-मजाक में चली गई जान
कैंट इंस्पेक्टर एश्वर्य पाल ने बताया कि आयुष पांडे उम्र 19 वर्ष पुत्र प्रमोद पांडे निवासी बंगाली कोठी, टीएचडीसी कॉलोनी, हर्षित शर्मा उम्र 19 वर्ष पुत्र संजीव शर्मा निवासी मोहिनी रोड, डालनवाला और पर्व गुप्ता उम्र 21 वर्ष पुत्र अनूप गुप्ता निवासी कैनाल रोड जाखन दिन में गुच्चूपानी गए थे। इस दौरान वे तैरते हुए नदी के दूसरे छोर पर चले गए। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वे वापस तैरकर नहीं आ पा रहे थे।
यह भी पढ़ें... मसूरी: कैंपटी फॉल की झील में नहाते समय डूबा बुलंदशहर का पर्यटक, पत्थरों के बीच से मिला शव
किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शुरूआत में पुलिस ने उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन बहाव तेज होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ को मौके पर बुला लिया।
2 of 5
गुच्चूपानी में फंसे छात्रों का रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टुकड़ी सभी उपकरणों के साथ वहां पहुंची, लेकिन तब तक नदी का बहाव और अधिक तेज हो चुका था। साथ ही रात में अंधेरे के कारण भी बहुत मुश्किल हो रही थी। इस बीच करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को वहां से बाहर निकाला।
3 of 5
गुच्चूपानी में फंसे छात्रों का रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला
छात्रों ने पुलिस को बताया कि वे तीनों होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट आईएचएम के छात्र हैं। उन्हें स्वच्छ भारत मिशन के तहत कॉलेज का एक प्रोजेक्ट मिला था। इसमें उन्हें एक स्थानीय नदी की सफाई पर रिपोर्ट तैयार करनी थी। इसी को पूरा करने के लिए वे यहां गए थे। अचानक नदी का बहाव तेज हो गया और तीनों वहां फंस गए।
4 of 5
गुच्चूपानी में फंसे छात्रों का रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला
गुच्चूपानी पर्यटक स्थल टौंस नदी के किनारे है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश अधिक होने के कारण अक्सर यहां पर जलस्तर बढ़ जाता है। ऐसे में यहां पर लोग पहले भी फंसे हैं। वर्ष 2014 में 20 से ज्यादा पर्यटकों को यहां से निकालने में आठ घंटे से भी अधिक का समय लगा था। इसके अलावा प्रेमनगर के पास भी इस नदी में पर्यटकों के फंसने की बात सामने आती रही है।
5 of 5
गुच्चूपानी में फंसे छात्रों का रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला
उधर, एसडीआरएफ ने गुलरघाटी क्षेत्र से एक शव बरामद किया है। एसडीआरएफ की जन संपर्क अधिकारी इंस्पेक्टर ललिता ने बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष देहरादून से एक सूचना मिली थी। गुल्लर नदी में एक शव दिख रहा है। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। लेकिन, शव नहीं निकाल पा रहे हैं। इस पर वहां एसडीआरएफ पहुंची और पांच किलोमीटर का रास्ता तय करने के बाद शव को बरामद किया गया। शव की देर रात तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी।