{"_id":"60fa73a6867e1f225f3c5bec","slug":"uttarakhand-news-cm-pushkar-singh-dhami-udham-singh-nagar-visit-home-district-today-watch-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: सीएम बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, हुआ भव्य स्वागत, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: सीएम बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, हुआ भव्य स्वागत, तस्वीरें
रुद्रपुर की जनता के अभिवादन के लिए यहां रोड शो आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। रोड शो में भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
इस दौरान खूब आतिशबाजी भी हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कलक्ट्रेट में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया और कलक्ट्रेट सभागार में जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंतनगर विवि के गांधी हाल में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया। एनेक्सी अतिथि गृह में रात्रि विश्राम के बाद वे 24 जुलाई की सुबह नौ बजे एनेक्सी अतिथि गृह पंतनगर से कार से विधानसभा किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता में आम जनता और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करेंगे।
2 of 5
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
सीएम पुष्कर सिंह धामी के सीएम बनने के बाद पहली बार सितारगंज आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष आदेश ठाकुर ने कहा कि नगर में सीएम का स्वागत ऐतिहासिक होगा।
3 of 5
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
कृषि उत्पादन मंडी समिति के सभागार में इस संबंध में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बताया कि 24 जुलाई को सीएम सुबह करीब 11:30 बजे नगर पहुंचेंगे। दोपहर एक से तीन बजे तक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेंकेंगे और भोजन और विधानसभा भ्रमण कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रथम बार अपने गृह क्षेत्र में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी हैं। भाजपा कार्यकर्ता जहां नगर के मुख्य मार्गों पर स्वागत द्वार बनवाए रहे हैं तो प्रशासन के अधिकारी सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रमों और शिलान्यासों की रूपरेखा बना रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
इधर, डीएम के निर्देश पर यहां पहुंचे डीडीए के सचिव प्रत्यूष सिंह और उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने भी तैयारी का जायजा लिया। वहीं, खटीमा-नानकमत्ता मंडल के भाजपा महिला मोर्चा की संयुक्त बैठक में कार्यकर्ताओं ने सीएम के स्वागत पर चर्चा की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।