फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: सड़क हादसे में जवान की मौत, दशहरे पर होनी थी शादी, तिरंगे में लिपटकर पहुंचा घर, तस्वीरें...

Thu, 22 Jul 2021 09:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Jul 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Soldier death in Accident before marriage emotional photos
जवान की मौत - फोटो : अमर उजाला

सेना के 55-बंगाल इंजीनियर ग्रुप में तैनात उत्तराखंड के जवान सचिन कंडवाल की बुधवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सचिन मूल रूप से चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखंड के कंडवाल गांव के रहने वाले थे।



फिलहाल उनका परिवार देहरादून के अपर सारथी विहार में किराए पर रह रहा था। बृहस्पतिवार को घर में अंतिम दर्शन के बाद सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया। 

उतराखंड: मणिपुर में शहीद हुआ खटीमा का जवान, सैन्य सम्मान के साथ शारदा घाट पर हुई अंत्येष्टि

जानकारी के मुताबिक बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप में तैनात सचिन की यूनिट गलवान घाटी के लिए रवाना होनी थी। वह अपने अन्य साथियों के साथ प्रयागराज से कान्वॉय कर रहे थे। बुधवार देर रात उनका वाहन दुर्घटना हो ग्रस्त हो गया। दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।

उत्तराखंड: शहीद बृजेश की अंत्येष्टि में हर आंख हुई नम, जिगर के टुकड़े की पार्थिव देह देख बेहोश हुई मां, तस्वीरें...

बृहस्पतिवार दोपहर बाद जब पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो पिता मधुसूदन कंडवाल और मां मधु कंडवाल फूट-फूट कर रो पड़े। उधर, खबर सुनने के बाद आसपास के लोगों का परिवार को ढांढस बंधाने के लिए तांता लगा रहा। इस दौरान सैन्य अधिकारियों सहित मेयर सुनील उनियाल गामा के साथ कई लोग सलामी देने पहुंचे।

Uttarakhand News: Soldier death in Accident before marriage emotional photos
जवान की मौत - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि सचिन कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी पर घर आए थे। बीते 16 जुलाई को वह वापस ड्यूटी पर लौट गए थे। बताया जा रहा है कि छुट्टी खत्म होने से तीन दिन पहले से ही उन्हें वापस बुला लिया गया था। क्योंकि उनकी यूनिट को गलवान रवाना होना था। 

Uttarakhand News: Soldier death in Accident before marriage emotional photos
जवान की मौत - फोटो : अमर उजाला

परिजनों से पता चला कि सचिन की बीती दिसंबर में सगाई हुई थी। परिवार विजय दशमी को सचिन की शादी की तैयारी में जुटा हुआ था, लेकिन नियति को और ही मंजूर था। जिस बेटे को परिवार सेहरे में देखने का सपना देख रहे थे, वह तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Soldier death in Accident before marriage emotional photos
जवान की मौत पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बंगाल इंजीनियरिंग का जवान सचिन कंडवाल बचपन से ही काफी होनहार था। राजकीय इंटर कॉलेज नारायणबगढ़ से सचिन ने 12वीं की परीक्षा पास की थी। इसके बाद वह 2015 में सेना में भर्ती हो गया। इसके बाद वह अलग-अलग जगह तैनात रहा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Soldier death in Accident before marriage emotional photos
जवान की मौत - फोटो : अमर उजाला

उसका छोटा भाई सौरभ भी 21 गढ़वाल राइफल्स में तैनात है और वर्तमान में द्रास में तैनात है। भाई की मौत की खबर सुनते ही वह देहरादून के लिए रवाना हो गया है। सचिन की एक बहन (रोजी) है। रोजी टिहरी में फार्मासिस्ट है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed