उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। ठंड भी ऐसी कि यहां झरने, स्रोत, पेड़-पौधे सब जम गए हैं।
{"_id":"5a521fc44f1c1b5c248b6d90","slug":"uttarakhand-hilly-area-freeze-from-cold","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देवभूमि के पहाड़ों पर पड़ी इतनी ठंड कि जम गए झरने और प्राकृतिक जल स्रोत, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवभूमि के पहाड़ों पर पड़ी इतनी ठंड कि जम गए झरने और प्राकृतिक जल स्रोत, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग
Updated Mon, 29 Jan 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
snow in uttarakhand
- फोटो : amar ujala
Trending Videos
winter in uttarakhand
- फोटो : amar ujala
जोशीमठ में मौसम के अनुकूल बारिश और बर्फबारी न होने तापमान में गिरावट आ गई है। जोशीमठ के ऊंचाई वाले इलकों में पारा शून्य से नीचे लुढ़क गया है। इससे यहां झरने और जल स्रोत जम गए हैं।
winter, cold, snow
- फोटो : amar ujala
प्राकृतिक जल स्रोतों के जम जाने से प्रकृति का अलग ही नैसर्गिक सौंदर्य दिखाई दे रहा है। हालांकि जल स्रोतों के सूखने से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की दिक्कतें होने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड
उधर, उत्तरकाशी जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम डॉ.आशीष चौहान ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 12 जनवरी तक अवकाश के आदेश दिए हैं। बता दें कि सरकारी स्कूलों में इन दिनों शीतकालीन छुट्टियां हैं।
विज्ञापन
केदारनाथ
- फोटो : SELF
वहीं रविवार को केदारनाथ धाम में दिनभर धूप खिली रही। यहां भैरवनाथ मंदिर और दुग्ध गंगा की पहाड़ियों पर गिरी बर्फ भी पिघल गई है। धाम में दोपहर एक बजे 14 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया, जबकि सुबह सात बजे तक पारा माइनस में था। रुद्रप्रयाग सहित तुंगनाथ घाटी, मद्महेश्वर घाटी सहित अन्य क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही।