फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौरीकुंड हादसा: आंखों देखी...लोग बोले-तेज आवाज से टूटी नींद, लगा कहीं बादल फट गया, पहुंचे तो दिखा डरावना मंजर

Fri, 04 Aug 2023 07:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी(रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी(रुद्रप्रयाग) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Aug 2023 07:40 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Gaurikund Landslide News People Told Accident Horrible Story
गौरीकुंड में हादसा - फोटो : अमर उजाला

रात 11.30 बजे जब मूसलाधार बारिश के बीच तेज आवाज सुनाई दी, तो नींद टूट गई और लगा कहीं बादल फट गया। मन में अनहोनी की आशंका घर कर गई और घबराहट हो रही थी। इस दौरान बाहर कुछ लोगों की आवाज सुनी तो मैं भी कमरे से बाहर आ गया। तभी कुछ लोग दौड़ते हुए आए और बोले कि डाट पुल के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ है, कुछ दुकानें भी ध्वस्त हो गईं हैं।


 

गौरीकुंड हादसा: दुकानों पर काल बनकर गिरे बोल्डर, पलक झपकते ही नदी में बहे दो परिवारों के 10 लोग, तस्वीरें


इसके बाद, हम सभी लोग मौके पर पहुंचे तो वहां का मंजर डरावना था। बोल्डर और मलबे के बीच दुकानों का कोई पता नहीं था। सिर्फ लोहे व बांस के कुछ एंगल दिखाई दे रहे थे। जो हालात हैं, उसे देखकर डर लग रहा है। ये कहना है गौरीकुंड के मोहन चंद्र गोस्वामी का।

Uttarakhand Gaurikund Landslide News People Told Accident Horrible Story
गौरीकुंड में हादसा - फोटो : अमर उजाला

मोहन बताते हैं कि सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच दिन में शटल सेवा के साथ ही पैदल यात्री भी चलते हैं। ऐसे में दिन में हादसा हुआ होता तो जानमाल का और अधिक नुकसान हाेता। सड़क बेहद संकरी है और उसके ऊपरी तरफ खड़ी पहाड़ी से पत्थर गिरने का पहले से पता नहीं चलता।

Uttarakhand Gaurikund Landslide News People Told Accident Horrible Story
गौरीकुंड में हादसा - फोटो : अमर उजाला

नीचे ऊफान पर मंदाकिनी नदी बह रही है। ऐसे में किसी भी हादसे में बचाव का कोई भी उपाय नहीं होता। स्थानीय निवासी गौरी शंकर गोस्वामी और रामचंद्र गोस्वामी का कहना है कि जिस तरह से बादलों की गर्जना के साथ तेज आवाज हुई, तो जून 2013 की आपदा की याद आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Gaurikund Landslide News People Told Accident Horrible Story
गौरीकुंड में हादसा - फोटो : अमर उजाला

डर और बेचैनी के बीच हम लोग जैसे-तैसे मौके पर पहुंचे, तब तक रेस्क्यू दल के लोग भी पहुंच चुके थे। बारिश के बीच टार्च की रोशनी में खोजबीन संभव नहीं थी, लेकिन इतना समझ में आ गया था कि नुकसान काफी हुआ है।

विज्ञापन
Uttarakhand Gaurikund Landslide News People Told Accident Horrible Story
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala

बता दें कि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौरीकुंड में भूस्खलन होने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग लापता हैं। शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया। शनिवार सुबह से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड, यात्रा मैनेजेमेंट फोर्स के जवान फिर से लापता लोगों की तलाश में जुट जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed